न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से झारखंड में पहली मौत, 9 नए पॉजिटिव केस

राज्य में कोरोना से पहली मौत बोकारो के गोमिया प्रखंड में साड़म में गुरुवार को सुबह हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 12:36:57

कोरोना वायरस से झारखंड में पहली मौत, 9 नए पॉजिटिव केस

कोरोवा वायरस देशभर में तेजी से फैल रहा है। झारखंड में अब कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 से बढ़कर 13 हो गई है जिनमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई है तथा बारह अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। बीती रात एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। राज्य में बुधवार देर रात कोरोना वायरस के नौ पॉजिटिव मामले सामने आए। बोकारो में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोरोना से पहली मौत बोकारो के गोमिया प्रखंड में साड़म में गुरुवार को सुबह हुई। 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के कुछ घंटे बाद मौत हो गई। दूसरी तरफ बोकारो में ही बांग्लादेश और फिर दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में गई कोरोना संक्रमित महिला की दो पोतियां और उसका देवर भी कल देर रात कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए 13 लोगों में 12 का कहीं न कहीं से दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से संबंध पाया गया है जिसके चलते राज्य प्रशासन सतर्क हो गया है और जमात के शेष लोगों से जल्द से जल्द सामने आकर जांच करवाने की अपील की गई है।

रांची में सामने आए 5 नए मामले, सभी तबलीगी जमात से जुड़े

इस बीच कल देर रात रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे लोगों के कारण कोरोना संक्रमित 5 नए लोगों का पता चला है जिससे रांची में ऐसे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 7 हो गई है। यहीं से 31 मार्च को राज्य का पहला कोरोना संक्रमित मामला उस समय पाया गया था जब निजामुद्दीन मरकज से लौटी एक मलेशियाई महिला हिंदपीढ़ी की बड़ा मस्जिद से कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी। उसे यहां रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में पहले से ही एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया जा चुका है।

रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने हिंदपीढ़ी में पांच और कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आने पर हिंदीपीढ़ी क्षेत्र में अगले 72 घंटे के लिए कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जो पांच नए मामले कोरोना वायरस पॉजिटिव के आए हैं, वे कोरोना वायरस पीड़िता के घर के ही 5 सदस्य हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर