न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड Exit Poll : राज्य में बीजेपी को हो सकता है नुकसान, कांग्रेस गठबंधन को बढ़त का अनुमान

झारखंड में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही तमाम एग्जिट पोल में राज्य में बीजेपी को नुकसान हो सकता है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त का अनुमान जताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Dec 2019 10:14:24

झारखंड Exit Poll : राज्य में बीजेपी को हो सकता है नुकसान, कांग्रेस गठबंधन को बढ़त का अनुमान

झारखंड में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही तमाम एग्जिट पोल में राज्य में बीजेपी को नुकसान हो सकता है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के अनुमान बता रहे हैं कि झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन निर्णायक जीत हासिल करने जा रहा है। इस विपक्षी गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं। वोटों की गिनती 23 दिसंबर को की जाएगी। हाल ही में महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी के लिए ये बड़ी परीक्षा होगी। पांच चरणों वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने अकेले ताल ठोकी थी। 81 सदस्यीय सदन में बीजेपी को एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक 22 से 32 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं विपक्षी गठबंधन की झोली में 38 से 50 सीट जा सकती है। झारखंड विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 का है। बता दें कि इस चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं पूर्व के चुनाव में बीजेपी की सहयोगी रही एजेएसयूपी को 3 और जेवीएम को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 5 सीटें अन्य के हिस्से में जा सकती है।

टाइम्स नाउ सर्वे

टाइम्स नाउ के सर्वे की मानें तो बीजेपी को 28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जेएमएम को 23, कांग्रेस को 16, आरजेडी को 5, जेवीएम को 3 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के हिस्सों में 6 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी-सीवोटर

एबीपी और सीवोटर के सर्वे में बीजेपी को 32 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जेएमएम को 18 और कांग्रेस को 14 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आजसू को 5, आरजेडी को 3 और जेवीएम को 2 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-ऐक्सिस माइ इंडिया

इंडिया टुडे और ऐक्सिस माइ इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं। जेएमएम को 22 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 17 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आजसू को 5, आरजेडी को 4, जेवीएम को 3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से में 3 सीटें आ सकती हैं।

आपको बता दे, झारखंड विधानसभा में बीजेपी के पास 37 सीट थीं, वहीं उसके सहयोगी रहे आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के पास 5 सीट थीं। 2014 विधानसभा चुनाव में JMM को 19, कांग्रेस को पास 6 और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली पार्टी झारखंड विकास मोर्चा यानि JVM को 8 सीट पर जीत हासिल हुई थी। बाद में JVM के 6 विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देकर पाला बदल लिया। 2014 विधानसभा में अन्य को भी 6 सीट पर कामयाबी मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत