न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid 19 पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की भी कोरोना संक्रमण से मौत, 6ठे की हालत नाजुक

झारखंड के धनबाद में एक परिवार को कोरोना कहर बनकर टूटा है। वायरस से सिर्फ 15 दिनों में इस परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। जबकि 7वें सदस्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 9:46:34

Covid 19 पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की भी कोरोना संक्रमण से मौत, 6ठे की हालत नाजुक

झारखंड के धनबाद में एक परिवार को कोरोना कहर बनकर टूटा है। वायरस से सिर्फ 15 दिनों में इस परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। जबकि 7वें सदस्य की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले उसके बेटों में भी संक्रमण फैल गया। मां की मौत के बाद एक-एक कर अब तक 5 बेटों की मौत हो चुकी है। छठे बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। भारत में ये अपनी तरह का संभवत: पहला मामला है, जिसमें से करोना वायरस के संक्रमण से एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई हो और परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत भी खराब हो।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला धनबाद के कतरास इलाके से जुड़ा है। यहां रानी बाजार में रहने वाले एक परिवार के 6ठे सदस्य की मौत बीते सोमवार को कोरोना वायरस से हो गई। बताया जा रहा है कि बीते चार जुलाई को सबसे पहले 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ। शव की जांच से पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी। उसके बाद उनके एक बेटे की मौत रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में हो गई। कुछ दिन बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके बाद एक एक कर परिवार के 6 सदस्यों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई।

बताया जा रहा है कि बीते जून महीने में महिला दिल्ली से शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कतरास स्थित अपने घर आई थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

भारत में नए कोरोना मरीज मिलने की रोजाना औसत दर 3.6% हो गई है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। यानी भारत में अब नए मरीज सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 36 हजार 810 मरीज मिले। इसके पहले रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 243 और 18 जुलाई को 37 हजार 407 मरीज मिले थे। देश में अब मरीजों की संख्या 11 लाख 54 हजार 917 हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत