न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामला : आईआईटी छात्र बनाएंगे रणनीति, प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी मदद

पेपर लीक के चलते पूरे देश में मची हलचल से परेशान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अब आईआईटी छात्रों से मदद मांगी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 7:37:08

पेपर लीक मामला : आईआईटी छात्र बनाएंगे रणनीति, प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी मदद

सीबीएसई ने पेपर लीक के बाद 12वीं की परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया है। 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा जुलाई में होने की संभावना जताई गई है। स्कूल एजूकेशन के सचिव अनिल स्वरूप ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 10वीं की परीक्षा जुलाई में हो सकती है। परीक्षा सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में होगी। वहीं 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी।

पेपर लीक के चलते पूरे देश में मची हलचल से परेशान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अब आईआईटी छात्रों से मदद मांगी है। मामले में अभी तक किसी भी तरह का निष्कर्ष नहीं निकल सका है। परीक्षा फिर से कराना इस समस्या का स्थायी हल नहीं है। जावड़ेकर चाहते हैं कि आगे कोई भी पेपर लीक न हो सके। इसके लिए उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्रों से मदद मांगी है।

शुक्रवार को नई दिल्ली के न्यू दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में हैकाथॉन के समापन समारोह में जावड़ेकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पेपर लीक से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक पर लगाम लगाने में छात्रों की भूमिका कारगर साबित हो सकती है।

इस समस्या का हल निकालने में छात्र मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक सभी के लिए खुला चैलेंज है, छात्र हैकाथॉन के बाद इसपर काम करें और सरकार की मदद करें।

6 छात्र हिरासत में लिए गए

सीबीएसई पेपर लीक मामले में झारखंड के चतरा से छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है। चतरा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ज्ञान रंजन ने बताया, छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीबीएसई पेपर लीक मामले की देश भर में आलोचना हो रही है और विभिन्न स्थानों पर छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है।

मनीष सिसोदिया ने जावड़ेकर को लिखा पत्र

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई पेपर लीक मामले में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग की।

मोदी के एग्जाम वारियर्स पर राहुल ने साधा निशाना

सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर से इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से छात्रों के लिए लिखी गई किताब एग्जाम वॉरियर्स के बहाने पीएम पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब में उन्हें पेपर लीक हो जाने के बाद उत्पन्न तनाव से बचने के तरीके बताने चाहिए। राहुल ने कहा कि पेपर लीक हो जाने से छात्रों का जीवन बर्बाद हो जाता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए पीएम ने 'एग्जाम वॉरियर्स' लिखी है और अब उन्हें 'एग्जाम वॉरियर्स 2' लिखने की जरूरत है।

एनएसयूआई के छात्रों कि मांग

प्रकाश जावड़ेकर के सामने एनएसयूआई के छात्रों ने मांग रखी कि वह सीबीएसई के चीफ को बर्खास्त किया जाए क्योंकि पेपर लीक होने के लिए छात्र नहीं CBSE दोषी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक रिटायर्ड न्यायाधीश से इस पूरे मामले की जांच कराई जाए।

वहीं छात्रों ने प्रकाश जावड़ेकर के सामने यह मांग भी रखी गई कि दोबारा परीक्षा कराते वक्त छात्रों को यह छूट दी जाए कि जो छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं उन्हें बाकी विषयों में पाए गए नंबर के आधार पर औसत नंबर देकर पास किया जा सकता है। बता दें, मैथ और इकोनॉमिक्स की दोबारा परीक्षा होने की वजह से करीब 34 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत