न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़, मेजर सहित तीन जवान शहीद, 4 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मंगलवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुकाबला करते हुए सेना के चार जवान शहीद हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 1:35:30

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़, मेजर सहित तीन जवान शहीद, 4 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मंगलवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुकाबला करते हुए सेना के चार जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में 4 आतंकवादी भी मारे गए। सुरक्षाबलों को देर रात खबर मिली थी कि कुछ आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

सेना अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान सेना के एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए। काफी देर तक गोलीबारी जारी रही। इसी दौरान आतंकियों की गोली से सेना के चार जवान शहीद हो गए। ऑपरेशन अब भी जारी है। सेना के सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन स्थल से दो आतंकियों के शवों को भी बरामद किया गया है। इलाके में अन्य आतंकियों के भी छुपे होने की आशंका है। आर्मी ऑफिसर के मुताबिक इस मुठभेड़ में 4 आतंकी भागने में काम्याब रहे। माना जा रहा है कि वो चारों आतंकी वापस पीओसी की तरफ चले गए। आतंकी पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग के बीच घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी के जरिए कवर दिया जा रहा था। जिसके तहत आतंकियों का समूह देर रात 1 बजे गुरेज के बक्तोर में एलओसी पार करने की कोशिश कर रहा था। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग के बाद से ही सभी आर्मी पोस्ट को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आतंकवादियों को चुनौती देने के बाद सैनिकों पर गोलीबारी की गई जिससे आतंकियों और सेना के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। हालांकि, सेना ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और चार आतंकवादियों को गोली मार दी और चार आतंकी भागने को मजबूर हो गए लेकिन इस मुठभेड़ में तीन जवान और एक मेजर शहीद हो गए।

बताया जाता है कि 2003 में हुए समझौते के बाद पहली बार इस सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। भारतीय जवान भी लगातार पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियां स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर घुसपैठ की आशंका जता चुकी है। बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हैं। ऐसी खुफिया सूचना है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने 15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की योजना बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद