न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर का भविष्य अंधेरे में डालने वाले अलगाववादियों के बच्चे विदेश में सेटल, बना रहे है अपना करियर

कश्मीरी युवाओं के हाथों में किताबों की जगह बंदूक और पत्थरबाजी को बढ़ावा और स्कूल-कॉलेजों में आग लगाने के अलावा इन अलगाववादी नेताओं के पास और कोई काम नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jul 2019 2:34:37

कश्मीर का भविष्य अंधेरे में डालने वाले अलगाववादियों के बच्चे विदेश में सेटल, बना रहे है अपना करियर

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता लगातार युवाओं को भटकाते रहते हैं। कश्मीरी युवाओं के हाथों में किताबों की जगह बंदूक और पत्थरबाजी को बढ़ावा और स्कूल-कॉलेजों में आग लगाने के अलावा इन अलगाववादी नेताओं के पास और कोई काम नहीं है। अलगाववादी नेता ही सबसे बड़े कारण हैं जिनकी वजह से स्थानीय युवा विरोध करने के लिए सड़कों पर दिखते हैं और देशविरोधी नारेबाजी करते हैं। कश्मीर के युवाओं का भविष्य अँधेरे में डालने वाले इन अलगाववादी नेताओं के बच्चे विदेशों में पढाई करके अपना भविष्य संवार रहे हैं। गृह मंत्रालय ने उन अलगाववादी नेताओं की लिस्ट जारी की है, जिनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं। इस लिस्ट में 112 अलगाववादी नेता है जिनकें 220 विदेश में रहते हैं और वहा पढाई करते है। इस लिस्ट को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

- निसार हुसैन (वहीदत ए इस्लामी) का बेटा और बेटी ईरान में रह रहे हैं। बेटी ईरान में ही नौकरी करती है।

- तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन अशरफ सेहराई के 2 बेटे खालिद और आबिद अशरफ सऊदी अरब में काम करते हैं और वहीं बसे हैं।

- बिलाल लोन के बेटी-दामाद ब्रिटेन में रहते हैं हैं और उनकी छोटी बेटी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही है।

- जमात-ए-इस्लामी के सदर गुलाम मुहम्मद बट का बेटा सऊदी अरब में डॉक्टर है।

- जीएम। भट्ट (आमिर ए जमात) का बेटा सऊदी अरब में डॉक्टर है।

- आसिया अंद्राबी (दुख्तरान-ए-मिल्लत) के दोनों बेटे विदेश में हैं। एक मलेशिया में पढ़ाई कर रहा है और दूसरा बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहा है।

मोहम्मद शफी रेशी (DPM) का बेटा अमेरिका में पीएचडी कर रहा है।

- अशरफ लाया (तहरीक ए हुर्रियत) की बेटी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

- जहूर गिलानी (तहरीक ए हुर्रियत) (सैयद अली शाह का दामाद) का बेटा सऊदी अरब में एयरलाइंस में काम करता है।

- मीरवाइज उमर फारूक (हुर्रियत के चेयरमैन) की बहन अमेरिका में रहती है।

- मोहम्मद युसूफ मीर और फारूक गपतुरी (मुस्लिम लीग) की बेटियां पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

आपको बता दें कि ये उन नेताओं की लिस्ट है जो अलग कश्मीर के नाम पर घाटी में हिंसा को बढ़ावा देते हैं। युवाओं को हिंदुस्तान के खिलाफ भड़काते हैं और देशविरोधी हरकतें करवाते हैं। यही नेता अक्सर कश्मीर में बंद भी बुलाया करते हैं।

हालांकि, इस वक्त इनमें से कई नेता नज़रबंद हैं या फिर हिरासत में हैं। कई नेताओं को दी गई सरकारी सुरक्षा को केंद्र सरकार ने वापस भी ले लिया है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में ऐलान किया था कि मोदी सरकार ने अलगाववादियों को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। पहले सिर्फ देश विरोधी बातें करने पर ही सुरक्षा दे दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका