न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा प्लान : Article 370 हटाने के बाद इंटरव्यू में बोले PM मोदी - सोच-समझ कर लिया गया फैसला, घाटी के लोगों को होगा फायदा

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) को लेकर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Aug 2019 11:44:17

बड़ा प्लान : Article 370 हटाने के बाद इंटरव्यू में बोले PM मोदी - सोच-समझ कर लिया गया फैसला, घाटी के लोगों को होगा फायदा

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) को लेकर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की मांग काफी लंबे समय से उठती आई थी, लेकिन ये मसला हर बार टलता ही रहा। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार ने इस फैसले को लिया, जिसे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अबतक का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। आर्टिकल 370 के बाद एक अंग्रेज़ी अखबार को इंटरव्यू देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा काफी सोच-समझ कर फैसला लिया है। सरकार का कश्मीर को लेकर बड़ा प्लान है ताकि घाटी में विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

एक अंग्रेज़ी अखबार को इंटरव्यू देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कश्मीर को लेकर हमारी सरकार ने जो फैसला लिया है, वह पूरी तरह से घरेलू मामला है। हमने इस निर्णय को काफी सोच-समझ कर लिया है, हमें पूरा भरोसा है कि इससे घाटी के लोगों को काफी फायदा होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 'नया कश्मीर' को लेकर मेरी अपील के बाद देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने घाटी में निवेश करने की दिलचस्पी दिखाई है।

उन्होंने कहा, 'आज के दौर में आर्थिक तरक्की बंद दरवाजों के अंदर नहीं हो सकती। खुले विचार और खुली अर्थव्यवस्था ही युवाओं की प्रगति बढ़ने की दिशा तय करेगी।'

बता दे, प्रधानमंत्री ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में घाटी में निवेश की बात की थी और 'नया कश्मीर' का जिक्र किया था।

घाटी में निवेश को लेकर पीएम मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए स्थिरता, मार्केट तक पहुंच और कानूनों की व्यवस्था जैसी कुछ परिस्थितियां जरूरी हैं। आर्टिकल 370 पर फैसला इन परिस्थितियों के निर्माण को सुनिश्चित करेगा।'

उन्होंने कहा, 'अब वहां पर्यटन, खेती, आईटी और हेल्थकेयर जैसे कुछ क्षेत्रों में निवेश के अवसर बढ़ेंगे।'

पीएम मोदी ने इस दौरान केंद्र के नए प्लान की भी बात की। उन्होंने कहा कि IIT, IIM, AIIMS के जरिए ना सिर्फ युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलेंगे तो वहीं घाटी में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हम रेलवे, एयरपोर्ट समेत अन्य कनेक्टविटी को बढ़ावा दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में खुले वातावरण में आगे बढ़ना जरूरी है, ताकि युवाओं को नए अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि धारा 370 को लेकर हमने जो फैसला लिया है, उससे कश्मीर के लोगों का भला होने वाला है। इस फैसले से क्षेत्रीय इलाके में कई अवसर पैदा होंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो फैसला लिया है, उसपर ना सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। इस इंटरव्यू से पहले अपने संबोधन में भी प्रधानमंत्री ने कड़ा और साफ संदेश दिया था कि भारत सरकार ने जो फैसला लिया है वह उनका आंतरिक मामला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत