न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीरः बकरीद कल, बाजारों में लौटी रौनक, सुरक्षा के बीच खरीददारी के लिए घरों से निकले लोग

सोमवार को ईद के त्योहार को लेकर कई इलाकों में बाजारों में फिर से रौनक दिखाई दी। लोग बाजारों में खरीददारी कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Aug 2019 10:08:00

जम्मू कश्मीरः बकरीद कल, बाजारों में लौटी रौनक, सुरक्षा के बीच खरीददारी के लिए घरों से निकले लोग

आर्टिकल-370 (Article 370) हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kahsmir) में तनाव की स्थिति के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जम्मू में धारा 144 हटा दी गई है। सांबा, कठुआ, रियासी, रामबन और उधमपुर में हालात सामान्य है। बकरीद 12 अगस्त को है। इससे पहले घाटी के माहौल पर सबकी नजरें हैं। सोमवार को ईद के त्योहार को लेकर कई इलाकों में बाजारों में फिर से रौनक दिखाई दी। लोग बाजारों में खरीददारी कर रहे हैं। घाटी में अमन-चैन के लिए बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और सोपोर जैसे एरिया में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंताजम किए गए हैं। पुलिस ने भी कहा कि जल्द ही सारे प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि पिछले 6 दिनों में गोली का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जम्मू और कश्मीर में ईद को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधों में ढील दी गई जिसके बाद लोगों ने खरीदारी भी की। पुलिस का कहना है कि लोगों को फायरिंग से जुड़ी खबरों पर किसी तरह से यकीन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसी खबरें शरारतपूर्ण तत्वों और किसी खास उद्देश्य से फैलाई जा रही है।

jammu kashmir,indian army,modi government,article 370,bakra-eid,article 370 news in hindi,jammu kashmir news in hindi,bakra eid news in hindi,bakrid,news,news in hindi

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के मौजूदा हालात पर बात करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ईद के लिए खास इंतज़ाम किए हैं बड़ी धूम-धाम से त्योहार मनाए। राज्यपाल मलिक ने कहा है कि हम ईद को लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं। सत्यपाल मलिक ने कहा, 'हमने ईद के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। यहां लोगो को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। बैंक और एटीएम खुले हुए हैं। हम पूरी तरह जनता की सेवा में लगे हुए हैं।' उन्होंने आगे कहा,'जितना कश्मीर आज खुला है, कल उस से ज्यादा खुलेगा। 15 अगस्त को लेकर तैयारी चल रही है। हम बच्चों को एहसास कराएंगे कि कश्मीर तुम्हारा है।'

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मुकालात के इतर राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, 'कश्मीर घाटी में शांति के साथ ईद मनाई जाएगी। मैं यहां कश्मीरी लोगों दी जा रही सुविधाओं की जांच कर रहा हूं। हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशों में लगे हैं, लेकिन यह दोनों तरफ (सरकार और सुरक्षा बल तथा लोग) से निर्भर करेगा।'

कश्मीर में 15 अगस्त, बीजेपी ने की तैयारी

जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से मनाना चाहती है। इसी के चलते बीजेपी की प्रदेश इकाई ने हर पंचायत में तिरंगा फहराने के लिए सिल्क और खादी के 50 हजार खास झंडे दिल्ली से मंगवाए हैं और इसे कार्यकर्ताओं और पंचायतों को दिए जाएंगे। नए बने केंद्र शासित प्रदेश में 15 अगस्त के मौके पर 4000 से ज्यादा पंचायतों में ये झंडे फहराए जाएंगे। इसके साथ ही सभी गांवों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर इतने बड़े पैमाने पर तिरंगा फहराने की योजना के मद्देनजर केंद्र सरकार ने जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जिसकी निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनकी टीम कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत