न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370: जम्मू-कश्मीर में आज खुलेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर, श्रीनगर में सुरक्षाबल मुस्तैद

जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि सांबा जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज आज से पहले की ही तरह खोलने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 8:34:48

Article 370: जम्मू-कश्मीर में आज खुलेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर, श्रीनगर में सुरक्षाबल मुस्तैद

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) के कमजोर किए जाने के बाद आज पांचवां दिन है और पहला शुक्रवार भी है। सुरक्षाबल घाटी के चप्पे-चप्पे पर तैनात है और धारा 144 लागू की गई है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) खासकर घाटी में तनाव अभी भी बना हुआ है। वही आज जम्मू के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी और कुछ इलाकों में स्कूल भी खुलेंगे। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव ने सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि सांबा जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज आज से पहले की ही तरह खोलने का फैसला लिया है। सभी शिक्षण संस्थान, फिर चाहे वे सरकारी हों या प्राइवेट 9 अगस्त से विधिवत खुलेंगे और पहले की तरह ही वहां कामकाज होगा।

प्रशासन ने कर्मचारियों को सुचारू और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए, कर्मचारी 2571616, 2571912 और 2520542 में उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव ने एक आदेश में कहा, 'डिविजनल लेवल, डिस्ट्रिक्ट लेवल और श्रीनगर स्थित सिविल सेक्रटेरियट में काम करने वाले सभी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से काम पर लौटें।' इसके साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी पर आने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा और कामकाज के शांतिपूर्ण माहौल को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

...आज शुक्रवार है


आज शुक्रवार है, ऐसे में कश्मीर के कई हिस्सों में आज लोग नमाज़ के लिए बाहर निकलेंगे। पहले नमाज के दौरान ऐसी कई तस्वीरें सामने आती रही हैं, जिसमें पत्थरबाजी या भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं। ऐसे में सुरक्षाबल आज पूरी तरह से मुस्तैद हैं। जम्मू-कश्मीर में नई व्यवस्था लागू होने के बाद पहला शुक्रवार है, ऐसे में हर किसी की नज़र है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हालात की जानकारी दी।

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने घाटी से अनुच्छेद 370 हटाने के लाभ बताए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी व्यवस्था लागू थी जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहनों को अनेक अधिकारों से वंचित रहना पड़ा। ये उनके विकास में बड़ी बाधा बन रहा था। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अब एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। मैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और उनकी परेशानी भी कम होती चली जाएगी।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संवैधानिक प्रावधानों अनुच्‍छेद-370 (Article-370) और 35A को हटाने को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इन दोनों को हटाने की जमीनी कारवाई की शुरुआत पिछली सरकार के दौरान ही हो गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सशस्त्र बल पश्चिमी मोर्चे पर किसी भी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजनाथ सिंह ने कहा कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद जम्मू कश्मीर में स्थिति को नहीं बिगड़ने देने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना करता हूँ।

पाकिस्तान पर तीखा वार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमें सबसे बड़ी आशंका अपने पड़ोसी से है। आप अपने मित्र को बदल सकते हैं, लेकिन आपके पास अपना पड़ोसी चुनने का विकल्प नहीं होता है। मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि किसी भी देश को ऐसा पड़ोसी नहीं हो, जैसा हमारा है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के फैसले से 'भेदभाव' को समाप्त कर दिया है, जिसका सामना लोग 70 वर्षों से कर रहे रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका