न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर, मुठभेड़ जारी

पुलवामा के त्राल इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे रहने की खबर आई है जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 June 2019 08:46:20

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर, मुठभेड़ जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। लेकिन इस बीच पुलवामा के त्राल इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे रहने की खबर आई है जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि अभी फिलहाल ये बता पाना मुश्किल है कि आतंकियों का संबंध किस संगठन से है। मुठभेड़ वाली जगह जो लोग रह रहे हैं उनसे अपील की गई है कि वो इस अभियान के बीच में न आएं।

बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों की पहचान चांदपोरा के शौकत अहमद, पुलवामा के अहमद खांडे, बरथिपोरा के सुहैल युसूफ और शोपियां के रफी हसन मीर के तौर पर हुई है।

बता दें कि शनिवार को बारामूला के बोनियार में भी आतंकियों का एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुई। बता दें घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन में हैं लेकिन आतंकी भी बाज नहीं आ रहे हैं। पांच दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें 2 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया।

ऑपरेशन ऑल आउट

सेना का कहना है कि ऑपरेशन ऑल आउट अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले आतंकियों के बारे में जानकारी मुश्किल से आती थी। लेकिन अब स्थानीय लोगों से पुख्ता जानकारियां मिल रही हैं। जिसके बाद पिछले 6 महीनों में करीब 165 आतंकियों को मार गिराया गया है।

कार्रवाई से कई संगठनों की कमर टूट चुकी है

सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से कई संगठनों की कमर टूट चुकी है। आतंकी या उनके संगठन हताशा में हमले कर रहे हैं। लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। हाल ही में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी कहा था कि अगर कोई आतंकी गोली चलाएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय संविधान के दायरे में बात करना चाहते हैं तो उनके लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि ये जानकर अच्छा लग रहा है कि हुर्रियत के नेता बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसके साथ कहा कि अलगाववादी नेताओं से बातचीत का फैसला केंद्र सरकार को करना है। उनका काम सिर्फ बातचीत के लिए माहौल तैयार करना है। इसके साथ ही ये भी कहा कि कश्मीर में शांति और अमन बातचीत के जरिए ही आएगी। लेकिन जो लोग बंदूक और गोली की बात करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और उसे किसी भी सूरत में रोका नहीं जाएगा।

jammu kashmir,tral area,pulwama,terrorism,amit shah,terrorist,news,news in hindi

जम्मू-कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह राज्य की सुरक्षा की स्थितियों का जायजा लेंगे और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं। शाह आज श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। अमित शाह इस दौरे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कुछ अन्य प्रतिनिधमंडलों से मुलाकात करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह अमरनाथजी गुफा मंदिर भी जा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी। अमित शाह घाटी में आतंकियों की तरफ से मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि अमित शाह दोपहर 1:30 बजे बीएसएफ के प्लेन से दिल्ली के लिए निकलेंगे और दोपहर 3 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। जिसके बाद शाह दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक एसकेआईसीसी में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बाद में वह विकास गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन