न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : पाकिस्‍तान की बौखलाहट, नतीजा 1 दिन में हुआ 7,400 करोड़ रुपये का नुकसान

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से धारा 370 (Article 370) हटने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में बौखलाहट है। जिसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 2:14:32

Article 370 : पाकिस्‍तान की बौखलाहट, नतीजा 1 दिन में हुआ 7,400 करोड़ रुपये का नुकसान

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से धारा 370 (Article 370) हटने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में बौखलाहट है। जिसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान की ओर से भारत को परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए गुरुवार को पाकिस्‍तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन को रद्द करने का ऐलान किया। इस एक फैसले की वजह से पाकिस्‍तान को 7400 करोड़ रुपये का झटका लगा है।

गुरुवार को पाकिस्‍तान के शेयर बाजार में करीब 5 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान पाकिस्‍तानी शेयर बाजार के बेंचमार्क कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज (KSE100) में 700 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई। यह लगातार दूसरा दिन था जब पाकिस्‍तान के शेयर बाजार 700 अंकों से ज्‍यादा लुढ़क गए। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक कश्‍मीर मुद्दे पर भारत से तनाव का असर पाकिस्‍तान के शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस वजह से विदेशी के साथ घरेलू निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। इसका नतीजा यह है कि निवेशक शेयर बेचकर अपना पैसा निकाल रहे हैं।

article 370,india,pakistan stock exchange,benchmark,index,kse 100,low,market cap,article 370 news in hindi,pakistan news in hindi,news,news in hindi

इस हिसाब से दो दिन में KSE 100 को करीब 1500 अंकों का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही स्‍टॉक एक्‍सचेंज 30 हजार के स्‍तर के नीचे आ गया। कारोबार के अंत में KSE-100 को 539 अंक का नुकसान हुआ और यह 29,783 के स्‍तर पर बंद हुआ। इससे पहले मार्च 2015 में KSE100 इस स्‍तर पर रहा था।

गुरुवार की इस उठापटक की वजह से कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज को सिर्फ 1 दिन में 7400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दरअसल, बुधवार को जब कराची का स्‍टॉक एक्‍सचेंज बंद हुआ तब KSE100 की मार्केट वैल्‍यू 6123 बिलियन पाकिस्‍तानी रुपये थी।

वहीं गुरुवार को बाजार बंद होने पर यह आंकड़ा 6,049 बिलियन पाकिस्‍तानी रुपये पर आ गया। इस हिसाब से सिर्फ 1 दिन में बाजार को 74 बिलियन यानी 7400 करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये का नुकसान हुआ है।

बता दें कि भारत ने आर्टिकल 370 को जम्‍मू- कश्‍मीर से हटा दिया है। इसके बाद से पाकिस्‍तान की बौखलाहट बढ़ गई है। वही इस बौखलाहट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भारत को धमकी भी दे दी। गुरुवार को कुछ सीनियर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान इमरान खान ने कहा पाकिस्तान भारत से जंग नहीं चाहता, अगर युद्ध हुआ तो वो भारत को करारा जवाब देंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि भारत अगर कश्मीर पर अपने कदमों पर पुनर्विचार को राजी हो जाता है तो इस्लामाबाद उसके खिलाफ राजनयिक संबंधों को कम करने सहित अपने निर्णयों की समीक्षा करने को तैयार है। इस बीच पाकिस्तान ने भारत के फैसले को चुनौती देने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जाने का फैसला किया है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा में पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारत ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसके अलावा गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के हिरासत में लिए जाने की खबर से भी कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज प्रभावित हुआ है। बता दें कि गुरुवार को मरियम नवाज शुगर मिल में भ्रष्टाचार के मामले में हिरासत में ली गई थीं, जिन्‍हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्‍तान के बाजार को महंगाई दर के आंकड़ों ने भी डराया है। बीते दिनों पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स ने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से नापे जाने वाली महंगाई इस साल जुलाई में बढ़कर 10.34 फीसदी रही, जोकि पिछले महीने 8.9 फीसदी थी। इस लिहाज से महंगाई में बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के बाद से ही पाकिस्‍तान के शेयर बाजार दबाव में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत