न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बौखलाया पाक : पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों पर रोक के लिए सीडी के दुकानों पर कर रहा छापेमारी

भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई कदम उठाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Aug 2019 5:33:55

बौखलाया पाक : पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों पर रोक के लिए सीडी के दुकानों पर कर रहा छापेमारी

भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। हालाकि, पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदम उसकी नकारात्मक सोच को जाहिर करते है। हाल ही में कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की प्रतिक्रिया में पाकिस्तान की ओर से एक और फैसला लिया गया है। पाकिस्तानी सरकार ने भारतीय फिल्मों की सीडी की बिक्री के खिलाफ देशभर में मुहिम शुरू की है। इससे पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने भारतीय कलाकारों वाले और भारत निर्मित उत्पादों के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने भारतीय टीवी विज्ञापनों पर पूरी तरह से बैन का एलान किया। इनमें वो विज्ञापन होंगे जो भारत में प्रोड्यूस किए गए हैं या उनमें भारतीय कलाकारों ने हिस्सा लिया है। PEMRA ने बयान में कहा कि 'पाकिस्तानी टीवी स्क्रीन्स पर भारतीय किरदारों के दिखाए जाने से पाकिस्तानियों को दुख पहुंचता है, जो कश्मीरी भाइयों पर भारतीय अत्याचारों से परेशान हैं।'

वही अब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्में जब्त करने के लिये सीडी की दुकानों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। एक पाकिस्तानी अखबार ने प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान के हवाले से कहा कि गृह मंत्रालय संघीय राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय फिल्मों के खिलाफ पहले ही मुहिम शुरू कर चुका है और प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर इसे जल्द देश के अन्य हिस्सों में भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस्लामाबाद में सीडी की कुछ दुकानों पर छापा मारा और भारतीय फिल्में जब्त की। बता दे, ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों और विज्ञापनों को अपने देश में दिखाने से मना किया है। इससे पहले भी वह ऐसे फैसले लेता रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन