न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्राः बिगड़े मौसम में फंसे 5 हजार श्रद्धालु, पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बुधवार को देर शाम बिगड़े मौसम के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविर में फंसे हुए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jun 2018 9:01:51

अमरनाथ यात्राः बिगड़े मौसम में फंसे 5 हजार श्रद्धालु, पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बुधवार को देर शाम बिगड़े मौसम के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविर में फंसे हुए हैं। इन्हें मौसम खुलने का इंतजार है। भारी बारिश के चलते यात्रा मार्ग पर कीचड़ तथा फिसलन उत्पन्न हो गई। यात्रा के रास्तों में पिछले 32 घंटो से रुक-रुककर बारिश जारी है, इसके चलते कई बार रास्ते बंद करने पड़े। अभी भी बेस कैंप से दूसरे जत्थे को यात्रा की इजाजत नहीं मिली है लेकिन खराब मौसम के बावजूद भोले के भक्तों का जोश बरकरार है।

खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा के प्रथम दिन भारी व्यवधान पैदा किया और इसके चलते केवल 1,007 श्रद्धालु ही गुफा मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर पाए।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह से भारी बारिश होने के चलते यात्रा शुरू होने में कई घंटे की देरी हुई। यात्रा के दोनों मार्गों, बालटाल से 1,316 श्रद्धालुओं ने और पहलगाम से केवल 60 श्रद्धालुओं ने दोपहर में यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि शाम तक केवल 1,007 श्रद्धालु ही पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सके।

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से करीब 3,000 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंच गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क मार्ग इस्तेमाल करने की अनुमति मिलने के बाद 3,434 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर रवाना हुआ और उनके शाम तक नुनवान-पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों तक पहुंचने की संभावना है।

शिवलिंग के दर्शन के लिए 60 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा, ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार भी इसी दिन पड़ रहा है।

अमरनाथ जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए सरकार पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग का इस्तेमाल कर रही है जबकि सीआरपीएफ ने कैमरे और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस मोटरसाइकिल दस्ते उतारे हैं। पिछले साल अमरनाथ श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इस साल की यात्रा के लिए सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत