न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज पटरी पर लौटेगी जिंदगी, खुलेंगे 190 स्कूल, लैंडलाइन की सुविधा भी शुरू

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। करीब 14 दिन बाद आज श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Aug 2019 8:03:59

कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज पटरी पर लौटेगी जिंदगी, खुलेंगे 190 स्कूल, लैंडलाइन की सुविधा भी शुरू

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। करीब 14 दिन बाद आज श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा। श्रीनगर के जिन क्षेत्रों में स्कूल खोले जाएंगे उनमें लासजान, सांगरी, पंथचौक, राजबाग, जवाहर नगर, नौगाम, गगरीबाल, धारा, थीड, बाटमालू और शाल्टेंग शामिल हैं। अनुच्छेद 370 कमजोर होने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही कश्मीर में धारा 144 लागू थी।

जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने रविवार को कहा कि अभी केवल श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को ही दोबारा खोला जा रहा है। कंसल ने कहा कि आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने मद्देनजर जितने भी दिन स्कूल बंद रहे हैं, उनके बदले इस महीने बाद में पूरक कक्षाएं लगाई जाएंगी। राज्य में हालात सामान्य होते ही अन्य जिलों के स्कूलों को भी खोल दिया जाएगा। रोहित कंसल ने बताया कि श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूलों के प्रमुखों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में जिले के स्कूलों को खोलने पर चर्चा की गई। स्कूलों की सुरक्षा जिला प्रशासन की मुख्य चिंता है और सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

घाटी में हालात कंट्रोल में

कंसल ने बताया कि कश्मीर घाटी में पांबदियों में ढील दी जा रही है। स्थानीय अधिकारी हालातों का जायजा ले रहे हैं। वहीं, इस संबंध में श्रीनगर के डीसी ने कहा कि अब काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में है। प्रशासन लगातार इस कोशिश में जुटा हुआ है कि जम्मू कश्मीर में लोगों की जिंदगी जल्द से जल्द पटरी पर लौट आए।

लैंडलाइन फोन सेवाएं भी की गईं बहाल

स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ घाटी में लैंडलाइन की सुविधा भी शुरू होगी। इससे पहले कुछ हिस्सों में फेज़ वाइज़ ये सुविधा शुरू की जा रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे पूरी सुविधा को आगे बढ़ाया जाएगा। कंसल ने बताया कि 35 पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील दी गई, जबकि 27 टेलीफोन एक्सचेंजों के 50,000 से ज्यादा लैंडलाइन फोन चालू कर दिए गए हैं। जल्द ही कुछ और पाबंदियां हटाई जाएंगी।

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर बंद

श्रीनगर में शनिवार को हिंसा की कुछ घटनाओं के बाद शहर के कुछ हिस्सों में पाबंदियां कड़ी कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कई हिस्सों में रविवार को 14 वें दिन भी पाबंदियां जारी रहीं। जम्मू की बात करें तो अफवाहों को रोकने के लिए एक बार फिर से पांच जिलों में कम गति की 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है। घाटी में हालात बिगाड़ने और आतंकियों की घुसपैठ बढ़ाने के लिए सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। सेना को शक है कि पाकिस्तान की तरफ से ये गोलीबारी आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है। श्रीनगर के अनेक हिस्सों में शनिवार को पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद हिंसा की कुछ घटनाओं को देखते हुए खास इलाकों में पाबंदियां फिर से लगा दी गईं हैं। सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा कि कम से कम 12 जगहों पर प्रदर्शन हुए जिसमें अनेक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालांकि घायलों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों के अनुसार 300 हज यात्रियों को ले कर एक विमान सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि हज से लौटे श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

आर्टिकल 370 पर जब पाकिस्तान की घाटी को सुलगाने की साजिश धरी रह गई तो अब वो एलओसी पर गोलीबारी कर रहे हैं। एलओसी के 700 किलोमीटर वाले इलाके में पाकिस्तान की यह बौखलाहट साफ तौर पर नजर आने लगी है। जम्मू में फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए रविवार को एक बार फिर पांच जिलों में कम गति की 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई। एक दिन पहले ही इन सेवाओं को बहाल किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने सेवा प्रदाताओं से पूर्वाह्न के करीब सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों को फैलने से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत