न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर मुद्दा : इमरान खान का ट्रंप को कॉल, 20 मिनट तक चली बातचीत

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) की बौखलाहट अब निराशा में बदल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Aug 2019 7:46:21

कश्मीर मुद्दा : इमरान खान का ट्रंप को कॉल, 20 मिनट तक चली बातचीत

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) की बौखलाहट अब निराशा में बदल रही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाने के बावजूद उसके हाथ कुछ नहीं लग रह है। थका पाकिस्तान अब अमेरिका (America) के आगे गिड़गिड़ा रहा है। कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) को कॉल किया। दोनों के बीच तकरीबन 20 मिनट तक बात हुई है। इस बातचीत को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि पीएम कई देशों के संपर्क में हैं और कश्मीर मुद्दे पर वैश्विक समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को लेकर इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को 'विश्वास' में लिया है।

स्रेब्रेनिका नरसंहार का जिक्र

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने कश्मीर मुद्दे पर नाकाम हो रहे इमरान खान ने स्रेब्रेनिका नरसंहार का जिक्र करते हुए दुनिया को डराने की कोशिश की। 15 अगस्त को इमरान खान ने अपने एक ट्वीट में पूछा कि क्या दुनिया चुपचाप स्रेब्रेनिका की तरह नरसंहार देखेगी जहां मुसलमानों का सफाया किया जाएगा। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसा हुआ तो मुस्लिम देशों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। इमरान खान ने यह यह आरोप भी लगाया कि भारत की केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर में नरसंहार कराने की तैयारी में है।

इसके अलावा इमरान खान ने 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस को 'काला दिवस' के रूप में मनाया। इमरान खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर से अपनी तस्वीर हटाकर एक काली तस्वीर लगा दी थी।

बता दें 14 अगस्त को इमरान खान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस मौके पर मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित किया। यहां पर भी इमरान खान ने कश्मीर का रोना रोया। यहां सदन को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का मसला उठाते हुए कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सच को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं। इमरान खान ने कहा अगर ऐसा कुछ होता है तो हमारी सेना भारत को जवाब देने के लिए तैयार है। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा। PoK की विधानसभा में इमरान खान ने कहा कि मैं दुनिया के अंदर कश्मीर की आवाज बनूंगा और हर किसी को RSS की विचारधारा के बारे में बताउंगा। PAK पीएम ने कहा कि बीजेपी वाले हिंदुस्तान में मुसलमानों की आवाज को दबा रहे हैं और उन्हें पाकिस्तान जाने की धमकी दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत