Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: शोपियां से लापता पुलिसकर्मी जावेद अहमद का शव हुआ बरामद, आतंकवादियों ने की हत्या

बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए गए जम्मू कश्मीर पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का शव एक दिन बाद शुक्रवार को कुलगाम के परिवान से बरामद हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jul 2018 8:21:19

जम्मू-कश्मीर: शोपियां से लापता पुलिसकर्मी जावेद अहमद का शव हुआ बरामद, आतंकवादियों ने की हत्या

बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए गए जम्मू कश्मीर पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का शव एक दिन बाद शुक्रवार को कुलगाम के परिवान से बरामद हुआ है। 27 वर्षीय डार को गुरूवार की शाम एक दवा दुकान से अगवा किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें 27 वर्षीय जावेद अहमद डार का शव शुक्रवार को परिवान कुलगाम में मिला। बता दें कि शोपियां जिले के वेहिल इलाके के कचदूरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम सेंट्रो कार पर सवार होकर आतंकी पहुंचे थे। उन्होंने घर के बाहर से कांस्टेबल जावेद अहमद डार का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। जिसके बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकी अपनी कार में उनके घर वेहिल चटवाटन के पास करीब साढ़े नौ बजे घूम रहे थे। डार पूर्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस शालिंदर मिश्रा का पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर थे।

जम्मू-कश्मीर में यह एक माह के अंदर दूसरी बार है, जब संदिग्ध आतंकियों ने किसी पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि हिज्बुल मुजाहिदीन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी ली है।

यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आयी है जब कुछ हफ्ते पहले ही दक्षिण कश्मीर के शादिमुर्ग में तैनात सेना के जवान औरंगजब को आतंकियो ने अगवा कर उनकी हत्या कर दी। उस वक्त वे 14 जून को 44 राष्ट्रीय रायफल्स कैम्स से ईद की छुट्टियों में घर जा रहे थे। आतंकियों ने औरंगजेब की हत्या से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology