न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू में भी धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज बंद, रैपिड एक्शन फोर्स समेत 30 हजार जवानों की तैनाती

कश्मीर के बाद जम्मू में भी हलचल तेज हो गई है। यहां सुबह 6 बजे से धारा 144 लगा दी गई है। जम्मू जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासनों से उन्हें सोमवार को ऐहतियातन बंद रखने के लिये कहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Aug 2019 8:12:18

जम्मू में भी धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज बंद, रैपिड एक्शन फोर्स समेत 30 हजार जवानों की तैनाती

कश्मीर के बाद जम्मू में भी हलचल तेज हो गई है। यहां सुबह 6 बजे से धारा 144 लगा दी गई है। जम्मू जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासनों से उन्हें सोमवार को ऐहतियातन बंद रखने के लिये कहा है। जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने रविवार रात कहा, 'सभी निजी तथा सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को ऐतहियातन बंद रखने की सलाह दी गयी है।' इसके अलावा जम्मू में इंटरनेट सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वही यहां पर रैपिड एक्शन फोर्स समेत 30 हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, जहां खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती कई गुणा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जम्मू क्षेत्र, विशेषकर सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) समेत अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता विनय थूसू ने कहा है कि है कि 5 अगस्त को यूनिवर्सिटी बंद रहेगी। 5 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखों का बाद में ऐलान किया जाएगा। जम्मू को लेकर ये कदम उठाने का फैसला रविवार देर रात लिया गया।

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला नजरबंद

बता दें कि रविवार रात पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में नजरबंद कर दिया गया। इन दोनों नेताओं के अलावा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को भी नजरबंद किया गया है। कांग्रेस नेता उस्मान माजिद और माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने दावा किया कि उन्हें रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है जिसके बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं। बहरहाल, गिरफ्तारियों के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

jammu kashmir,srinagar,army,police,school,internet service,jammu kashmir news in hindi,narendra modi,amit shah,news,news in hindi

श्रीनगर में धारा 144 लागू, कश्मीर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित

जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी सोमवार से धारा 144 लागू कर दी गई है। ये अगले आदेश तक लागू रहेगी। इस आदेश के मुताबिक भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाएगी और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। रैली या सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर बैन लगा दिया गया है। जम्मू की तरह ही श्रीनगर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

वहीं कश्मीर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यहां भी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। प्रशासन ने कश्मीर में होटलों के मालिकों से कहा है कि वे पर्यटकों से सोमवार सुबह तक जाने को कह दें। उनसे कहा गया है कि अगर उनके पास यात्रा के लिए टिकट नहीं है तो श्रीनगर एयरपोर्ट पर सरकार उनकी यात्रा का ध्यान रखेगी।

कश्मीर में सभी बड़े अफसरों और पुलिस थानों को सैटेलाइट फोन दे दिए गए हैं। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर लैंडलाइन फोन तक बंद करने की तैयारी है।

जम्मू कश्मीर की हलचल को लेकर खबरे आ रही है कि इस पूरे मामले में सरकार संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में जवाब देगी। इसके साथ ही खबर जम्मू कश्मीर से भी आई है, आठ बजे राज्यपाल को राज्य के हालात पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी राज्यपाल को ब्रीफ करेंगे। राज्यपाल ने हर घंटे रिपोर्ट देने को कहा है।

jammu kashmir,srinagar,army,police,school,internet service,jammu kashmir news in hindi,narendra modi,amit shah,news,news in hindi

पीएम आवास पर आज कैबिनेट की बैठक

बता दे, जम्मू कश्मीर में बढ़ी हलचल के बीच आज (सोमवार) दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडे को पूरी तरह से टॉप सीक्रेट रखा गया है और इसे सीधे कैबिनेट में लाया जाएगा। लेकिन खबर है कि कैबिनेट की इस बैठक में कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा हो सकती है और कुछ महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है।

गौरतलब है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नेशीर्ष अधिकारियो के साथ बैठक की थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख अरविंद कुमार, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमित शाह ने सुरक्षा मामले को लेकर बैठक की है। हालांकि इस बैठक को भी कश्मीर की हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मोदी मंत्रीमंडल की बैठक आम तौर पर बुधवार को होती है। लेकिन, इस बार सोमवार को बैठक बुलाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका