न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू में अफवाहों के चलते इंटरनेट पर दोबारा रोक लगाई गई, पाकिस्तान कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन

श्रीनगर में शनिवार को हिंसा की कुछ घटनाओं के बाद शहर के कुछ हिस्सों में पाबंदियां कड़ी कर दी गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Aug 2019 11:48:30

जम्मू में अफवाहों के चलते इंटरनेट पर दोबारा रोक लगाई गई, पाकिस्तान कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद प्रशासन इस कोशिश में जुटा हुआ है कि यहां के हालात सामान्य हो और लोगों की जिंदगी जल्द पटरी पर आ जाए, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों को शायद यह मंजूर नहीं है और वो घाटी में हालात बिगाड़ने की साजिश में जुटे हुए हैं। श्रीनगर में शनिवार को हिंसा की कुछ घटनाओं के बाद शहर के कुछ हिस्सों में पाबंदियां कड़ी कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कई हिस्सों में रविवार को 14 वें दिन भी पाबंदियां जारी रहीं। जम्मू की बात करें तो अफवाहों को रोकने के लिए एक बार फिर से पांच जिलों में कम गति की 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है।

घाटी में हालात बिगाड़ने और आतंकियों की घुसपैठ बढ़ाने के लिए सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। सेना को शक है कि पाकिस्तान की तरफ से ये गोलीबारी आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है।

श्रीनगर के अनेक हिस्सों में शनिवार को पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद हिंसा की कुछ घटनाओं को देखते हुए खास इलाकों में पाबंदियां फिर से लगा दी गईं हैं। सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा कि कम से कम 12 जगहों पर प्रदर्शन हुए जिसमें अनेक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालांकि घायलों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों के अनुसार 300 हज यात्रियों को ले कर एक विमान सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि हज से लौटे श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

आर्टिकल 370 पर जब पाकिस्तान की घाटी को सुलगाने की साजिश धरी रह गई तो अब वो एलओसी पर गोलीबारी कर रहे हैं। एलओसी के 700 किलोमीटर वाले इलाके में पाकिस्तान की यह बौखलाहट साफ तौर पर नजर आने लगी है।

कश्मीर में शांति देखर पाकिस्तान की तिलमिलाहट बढ़ गई है जिसके बाद हालात बिगाड़ने के लिए पाकिस्तानी फौज आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। घुसपैठ के लिहाज से गुलमर्ग का घना जंगल हमेशा से आतंकियों का पसंदीदा रास्ता रहा है। यही वजह है कि सेना ने गुलगर्म में जवानों की भारी तैनाती की है। घने जंगल का कोई कोना चौकसी के दायरे से बाहर नहीं है।

जमीन पर सेना तो दिल्ली में सरकार हर पाकिस्तानी साजिश का जवाब देने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक में पाकिस्तान को बता दिया है कि पाकिस्तान से अब जो भी बात होगी वो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी।

जम्मू में कई जगह इंटरनेट सेवा बंद

जम्मू में फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए रविवार को एक बार फिर पांच जिलों में कम गति की 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई। एक दिन पहले ही इन सेवाओं को बहाल किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने सेवा प्रदाताओं से पूर्वाह्न के करीब सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों को फैलने से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत