न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 96 नए पॉजिटिव मिले, जयपुर में बिगड़े हालात

राजस्थान मे कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अभी तक 96 नए मामले सामने आ चुके है। इनमें जयपुर के 35 है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 5:49:42

राजस्थान : 96 नए पॉजिटिव मिले, जयपुर में बिगड़े हालात

राजस्थान मे कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अभी तक 96 नए मामले सामने आ चुके है। इनमें जयपुर के 35 है। सबसे ज्यादा हालात राजधानी जयपुर में बिगड़ते जा रहे हैं। यहां अब तक 338 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 300 से ज्यादा केस एक ही रामगंज और इससे सटे इलाके के हैं। इससे पहले राज्य में शनिवार को 139 नए पॉजिटिव मिले थे। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे ज्यादा आंकड़ा था। जयपुर में रामगंज और उससे सटे इलाके से ही 300 मरीज हो गए हैं। मरीजों की संख्या 200% की रफ्तार से बढ़ रही है। शनिवार को एक ही दिन में 80 नए मरीज सामने आए। इनमें से 77 तो रामगंज क्षेत्र से ही डोर-टू-डोर सैंपलिंग में मिले। शहर के परकोटा के अलावा भट्टा बस्ती, आदर्शनगर, लालकोठी और खोह नागोरिया इलाके में कर्फ्यू लगा है। लेकिन लोग कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को पुलिस ने 262 नाकाबंदी स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 360 वाहनों को जब्त किया है।

इसके अलावा बांसवाड़ा में 15, टोंक में 11, जोधपुर और बीकानेर में आठ-आठ, कोटा में सात, नागौर में पांच, हनुमानगढ़ में दो, जैसलमेर, चूरू और सीकर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 796 पर पहुंच गई।

सीकर में एक पॉजिटिव मरीज के पिता का निधन हो गया। प्रशासन ने मरीज को उसके पिता के अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत दी। इस दौरान उसे पीपीई किट पहनने को दिया गया।

13 साल की बच्ची की हुई मौत

उधर, जयपुर में रविवार को ईदगाह इलाके में रहने वाली कोरोना पॉजिटिव 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे टाइफाइड की शिकायत थी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची नानी के पास फरीदाबाद में थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे आगरा में भर्ती किया गया। यहां से बच्ची को 8 अप्रैल को जयपुर शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी जेकेलोन अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची के पिता यहां ईदगाह में रहकर मजदूरी करते हैं। राज्य में यह 10 दसवीं मौत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन