न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर मेट्रो ने किए तीन साल पूरे

गुलाबी नगरी जयपुर में संचालित देश की छठी और राज्य की पहली मेट्रो रेल ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Jun 2018 7:26:39

जयपुर मेट्रो ने किए तीन साल पूरे

गुलाबी नगरी जयपुर में संचालित देश की छठी और राज्य की पहली मेट्रो रेल ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2015 में 3 जून को शुरु हुई जयपुर मेट्रो हर रोज सुबह सवा छः बजे से रात्रि पौने दस बजे तक 134 फेरों के साथ बिना रुके, बिना थके तथा बिना किसी अवकाश के निर्बाध रूप से यात्रियों को समर्पित रही है।

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री पवन कुमार गोयल ने बताया कि जयपुर मेट्रो ने कई अनूठे नवाचारों की पहल की है, जिसकी सराहना देश भर में हुयी है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा जयपुर मेट्रो को राजकीय विभाग एवं वाणिज्यिक भवनों की श्रेणी में राजस्थान ऊर्जा सरंक्षण पुरस्कार दिया गया तथा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्याम नगर मेट्रो स्टेशन को पुरस्कृत किया गया।

श्री गोयल ने बताया कि डिजिटल इण्डिया मिशन के तहत नवाचार करते हुये जयपुर मेट्रो सम्पूर्ण कैशलेस मेट्रो रेल सेवा बनी। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऑटोमेटिक किराया कलेक्शन तथा टिकिट वेडिंग मशीन सुविधा और स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई सुविधा भी यात्रियों को दी गई। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी जयपुर मेट्रो ने सराहनीय पहल की है। यहां ऑपरेशन एवं मेन्टीनेन्स में 20 प्रतिशत से अधिक महिलाकर्मियों की भागीदारी है तथा महिला शक्ति रेलवे स्टेशन श्यामनगर में सम्पूर्ण मेट्रो प्रबन्धन महिलाकर्मियों द्वारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुविधा के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिये आरक्षित सिटें और बेबी फीडिंग रूम का भी प्रावधान किया गया है।

श्री गोयल ने बताया कि मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट इन्टीग्रेशन की सुविधा के तहत विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर टाटा मेजिक फीडर सेवा, 15 प्रतिशत कम किराये पर जुगनू ऑटो रिक्शा, पब्लिक बाईसाइकिल व मोबाईक शेयरिंग सेवा जैसी सुविधायें दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मेट्रो द्वारा यात्रियों के लिये चौबीस घण्टे निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिये मोबाइल ऎप भी लॉन्च किया गया है।

सीएमडी श्री पवन कुमार गोयल ने बताया कि आगामी वर्ष में जयपुर मेट्रो ने यात्री भार को डेढ़ गुना बढ़ाने के साथ राजस्व आय में 5 गुना वृद्धि करने के लिये विभिन्न मिशन कार्यक्रमों का निर्धारण भी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत