न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोबाइल से की छेड़ छाड़ तो हो सकती है 3 साल की जेल या 2 लाख जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान नंबर से छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए सरकार ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा-7 और 25 में संशोधन किया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 05 Sep 2017 12:04:32

मोबाइल से की छेड़ छाड़ तो हो सकती है 3 साल की जेल या 2 लाख जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान नंबर (आईएमईआई) से छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए सरकार ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा-7 और 25 में संशोधन किया है। इन धाराओं के तहत आईएमईआई से छेड़छाड़ को दंडात्मक बनाते हुए तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसे लागू करने के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने मोबाइल के पहचान नंबर से छेड़छाड़ करने पर तीन साल की सजा का प्रावधान किया है। अभी तक ऐसे मामलों में कोई दंडात्मक कानून नहीं था। इसके चलते मोबाइल झपटमारी, चोरी या गैरकानूनी खरीद-फरोख्त करने वालों के हौसले बुलंद थे।

अगर अब कोई जानबूझकर मोबाइल पहचान नंबर से छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ पुलिस और केंद्रीय या राज्य की एजेंसियां टेलीग्राफ कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर सकती हैं।

साथ ही अदालतें ऐसे मामलों में अधिकतम तीन साल की सजा और जुर्माना लगा सकती हैं। जुर्माने की राशि अधिकतम दो लाख रुपये तक हो सकती है। इससे आईएमईआई बदलने और इससे जुड़े सॉफ्टवेयर रखने वालों के बीच डर बढ़ेगा और चोर बाजारी में कमी आएगी।

दूरसंचार मंत्रालय के मुताबिक मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं। कई बार लोग ऐसी घटनाओं में बुरी तरह चोटिल भी हो जाते हैं। इस पर तभी रोक लग सकती है जबकि गैरकानूनी खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक हो। ऐसा होने पर कोई भी चोरी का मोबाइल खरीदने से पहले सौ बार सोचेगा क्योंकि अगर वह पकड़ा जाएगा तो टेलीग्राफ कानून में शामिल किए गए प्रावधान के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें चोर से लेकर खरीदार तक पूरी श्रृंखला पकड़ में आ जाएगी। साथ ही गुम या चोरी के मोबाइल वापस पाना भी आसान हो जाएगा जबकि मौजूदा समय में किसी के मोबाइल के गुम या चोरी होने के बाद उसका मिलना नामुमकिन होता है। इसकी मुख्य वजह आसानी से आईएमईआई का बदल जाना है।

smartphone,imei number of mobile,mobile no,central government,imei number change rule,jail

क्या होता है पहचान नंबर

आईएमईआई नंबर हर मोबाइल में 15 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपकरण के लिए जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल की यह पहचान उसमें एक कोड (*#06#) के जरिए भी पता कर सकते हैं, यही नहीं मोबाइल बिल पर भी यह लिखा रहता है। कई सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से सरकार से शिकायत की गई थी कि एक ही आईएमईआई नंबर पर कई मोबाइल नेवटर्क चल रहे हैं। ऐसे में यह पता कर पाना मुश्किल है कि कौन से मोबाइल पर नकली आईएमईआई लगा है।

क्यो बनाया गया है यह कानून

नकली आईएमईआई का इस्तेमाल उगाही करने, धमकी देने, फिरौती मांगने के साथ कई मौकों पर उपद्रवियों और आतंकवादियों द्वारा भी किया गया। इसके मद्देनजर सरकार ने गंभीर रुख अपनाते हुए कानून में संशोधन किया है। यह कार्य इसलिए किये जा रहे है ताकि इससे देश विरोधी गतिविधियों ओर तकनीकी का गलत इस्तेमाल करने वालो पर रोक लग सके

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता