न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इटली में कोरोना वायरस का कहर जारी, मंगलवार को 743 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर इटली में लगातार जारी है। इस वायरस से मंगलवार को 743 लोगों की मौत हुई। इटली में कोरोना वायरस की महामारी शुरू होने के बाद से मंगलवार को दूसरा ऐसा दिन है जब सबसे अधिक मौतें हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 1:03:24

इटली में कोरोना वायरस का कहर जारी, मंगलवार को 743 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर इटली में लगातार जारी है। इस वायरस से मंगलवार को 743 लोगों की मौत हुई। इटली में कोरोना वायरस की महामारी शुरू होने के बाद से मंगलवार को दूसरा ऐसा दिन है जब सबसे अधिक मौतें हुई है। दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतक संख्या 17000 से ज्यादा हो गई है। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों से ये आंकड़े जुटाए हैं जो मंगलवार को जारी किए गए। कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में पिछले वर्ष दिसंबर में सामने आया था, तब से 175 देशों में 3,86,350 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई।

वहीं, स्पेन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पतालों को संक्रमण मुक्त करने लिए गए सैनिकों ने लोगों को गंदगी और उन संक्रमित शवों के बीच रहते पाया जिनके बारे में संदेह है कि उनकी मौत कोरोना वायरस से हुई है। इस संबंध में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्री मार्गरिटा रोबल्स ने बताया कि बुजुर्ग लोगों को पूरी तरह से खुद के हवाले छोड़ दिया गया या कुछ को अपने बिस्तरों पर मृत छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कई नर्सिंग होम मिले हैं और कई शव मिले हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि ये अस्पताल कहां हैं और कितने शव मिले हैं।

स्पेन में मंगलवार को 6,584 नए संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 39,673 पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 2,696 पहुंच गई। स्पेन की राजधानी में ही अब तक 1,535 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गयी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार साल 2020 में विश्व की आबादी 7.8 अरब है और विश्वभर में लॉकडाउन होने के बाद 2.6 अरब से अधिक आबादी अपने अपने घरों में कैद हो गई है। ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और स्पेन, अमेरिका के कोलंबिया, नेपाल, इराक और मेडागास्कर समेत विश्व के करीब 42 देशों में लॉकडाउन शुरू हो चुका है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मोदी सरकार पूरी कोशिश कर रही है। इसके तहत कई अहम कदम भी उठाए जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर देश को आज दूसरी बार संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है। देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा। यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम है। यह कदम हर हिंदुस्‍तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर