न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस 2019 - संविधान पर हस्ताक्षर के समय था शुभ शगुन, शायद ही जानते होंगे आप इसके बारे में

हम आपको संविधान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jan 2019 4:27:04

गणतंत्र दिवस 2019 - संविधान पर हस्ताक्षर के समय था शुभ शगुन, शायद ही जानते होंगे आप इसके बारे में

भारत का संविधान अपनेआप में एक ग्रंथ हैं जिसके आधार पर ही देश का संचालन किया जा रहा हैं। देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए आजादी के बाद संविधान को बनाया गया। संविधान का जनक डॉ. भीमराव आंबेडकर को माना जाता हैं। संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था औ इसी उपलक्ष्य में हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आज हम आपको संविधान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

* जानिए संविधान बनने में कितना समय लगा

भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए एक संविधान सभा का निर्माण किया गया था। डॉ राजेंद्र प्रसाद को इसका स्थायी अध्यक्ष चुना गया, जो अंत तक इस पद पर बने रहे। इस संविधान सभा ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन मे कुल 114 दिन बैठक की, इसकी बैठकों में प्रेस और जनता को भाग लेने की पूर्ण स्वतन्त्रता थी।

* विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है

भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसमें अब 465 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है।

constitution of india was signed,auspicious time,republic day 2019

* भारत का कोई आधिकारिक धर्म नहीं है

संविधान में ही ये निहित है कि भारत का कोई आधिकारिक धर्म नहीं होगा यह ना तो किसी धर्म को बढावा देता है, ना ही किसी से भेदभाव करता है। भारत के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, पद, अवसर और कानूनों की समानता, विचार, भाषण, विश्वास, व्यवसाय, संघ निर्माण और कार्य की स्वतंत्रता, कानून तथा सार्वजनिक नैतिकता के अधीन प्राप्त होगी।

* जब संविधान पर हस्ताक्षर हुए तो क्या था शुभ शगुन

जिस दिन संविधान पर संसद के अंदर हस्ताक्षर हो रहे थे उस दिन बाहर मूसलाधार बारिश हो रही थी। सदन में बैठे सदस्यों ने इसे बहुत ही शुभ शगुन माना था। वैसे भी हिंदुस्तान में बारिश को शुभ संकेतों से ही देखा जाता है।

* किसने हाथों से लिखा पहला संविधान

भारतीय संविधान की वास्तविक प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा हाथों से लिखी गई थी। इसे इटैलिक स्टाइल में काफी खूबसूरती से लिखा गया था जबकि हर पन्ने को शांतिनिकेतन के कलाकारों से बखूबी सजाया और संवारा था।

* संविधान पर हस्ताक्षर करने वालों में 15 महिलाएं थीं

हाथों से लिखे संविधान को 24 जनवरी 1950 को ही साइन किया गया था। इसे 284 संसद सदस्यों ने साइन किया था, इसमें सिर्फ 15 महिला सदस्य थीं। इसके बाद 26 जनवरी से ये संविधान पूरे देश में लागू हो गया था।

* भारतीय संविधान की आत्मा कहां से ली गई है

संविधान की आत्मा कहे जाने वाले Preamble यानी प्रस्तावना को अमेरिकी संविधान से लिया गया है। दोनों ही देशों के संविधान में प्रस्तावना की शुरुआत "We the people" से होती है।

* संविधान लागू होने के बाद से अबतक हुए 101 संशोधन

सितंबर 2016 तक भारतीय संविधान में सिर्फ 101 संशोधन हुआ है। ताजा संशोधन बिल जीएसटी बिल था, जिसे मोदी सरकार लेकर आई थी। इतने सालों में इतने कम संशोधन के कारण ही भारतीय संविधान को खास और अच्छा बताया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत