न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में वापस लौटीं व‍िवादों में घ‍िरी हर्षा र‍िछार‍िया, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कर द‍िया बड़ा ऐलान

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और कई अन्य संतों के विरोध के बावजूद, साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हर्षा रिछारिया का न केवल समर्थन किया है, बल्कि आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर होने वाले दूसरे शाही स्नान में उन्हें फिर से शाही रथ पर स्थान देने और अमृत स्नान कराने की घोषणा भी की है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 7:53:56

महाकुंभ में वापस लौटीं व‍िवादों में घ‍िरी हर्षा र‍िछार‍िया, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कर द‍िया बड़ा ऐलान

प्रयागराज महाकुंभ में मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया के भगवा परिधान में शाही रथ पर विराजमान होकर निरंजनी अखाड़े के संतों के साथ अमृत स्नान करने को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और कई अन्य संतों के विरोध के बावजूद, साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हर्षा रिछारिया का न केवल समर्थन किया है, बल्कि आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर होने वाले दूसरे शाही स्नान में उन्हें फिर से शाही रथ पर स्थान देने और अमृत स्नान कराने की घोषणा भी की है। बता दे , व‍िवादों में घ‍िरी हर्षा र‍िछार‍िया महाकुंभ में वापस आ गईं। रविवार दोपहर बाद हर्षा श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। संतों ने उन्हें बेटी के रूप में नवाजा।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का मानना है कि हर्षा रिछारिया एक सरल और इनोसेंट लड़की हैं, जो नारी सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल पेश करती हैं। उन्होंने कहा कि हर्षा को लेकर जो विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह बेवजह है। महंत रवींद्र पुरी ने स्पष्ट किया कि विरोधियों को जवाब देने के लिए हर्षा रिछारिया को मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नान में भी शाही रथ पर बैठाया जाएगा और संतों के साथ अमृत स्नान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ के माध्यम से हर्षा को प्रोत्साहित कर नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा संदेश दिया जाएगा।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव, श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने सवाल उठाया है कि आखिर हर्षा रिछारिया ने ऐसा कौन सा अपराध किया है, जिसके कारण लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर्षा न केवल उनके राज्य उत्तराखंड का गौरव हैं, बल्कि संत समाज के लिए बेटी के समान हैं। हर्षा को "देश की बेटी" बताते हुए महंत रवींद्र पुरी ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ विरोध पूरी तरह अनुचित और अकारण है।

आनंद स्वरूप ने किया विरोध

शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने महाकुंभ में उठाए गए कदम पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के महंत रवींद्र पुरी को ऐसा निर्णय नहीं लेना चाहिए था। स्वामी जी ने कहा, 'सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी महंत रवींद्र पुरी पर है। ऐसे में उन्हें मॉडल को दोबारा शाही रथ पर सवार करने का इरादा छोड़ देना चाहिए।'

स्‍वामी अव‍िमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती ने व‍िरोध जताया

स्‍वामी अव‍िमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती ने भी व‍िरोध जताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में ऐसी परंपरा शुरू करना अनुचित है और यह विकृत मानसिकता का प्रतीक है। स्वामी जी ने स्पष्ट किया, 'महाकुंभ में शरीर की सुंदरता के बजाय हृदय की सुंदरता को महत्व दिया जाना चाहिए। यह बिल्कुल गलत है कि ऐसे व्यक्ति को, जो न तो संन्यास का निर्णय ले सका है और न विवाह का, संतों और महात्माओं के साथ रथ पर बैठाया जाए। यदि हर्षा रिछारिया एक भक्त के रूप में शामिल होतीं, तो यह स्वीकार्य होता, लेकिन उन्हें भगवा वस्त्र पहनाकर रथ पर बैठाना उचित नहीं है।'

मकर संक्रांत‍ि पर हर्षा शाही रथ पर बैठी थीं

महाकुंभ में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया रथ पर विराजमान थीं। उनके रथ पर बैठने और तस्वीरें खिंचवाने को लेकर संतों ने कड़ी आपत्ति जताई। बेंगलुरु के शाकंभरी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, 'इससे समाज में गलत संदेश फैलता है। धर्म को इस तरह शोकेसिंग (प्रचार) का हिस्सा बनाना खतरनाक हो सकता है। साधु-संतों को इससे बचना चाहिए, वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।'

बता दें कि संतों के विरोध के चलते हर्षा रिछारिया ने पहले कुंभ छोड़ दिया था। हालांकि, अब उन्होंने महाकुंभ में बने रहने का ऐलान किया है। हर्षा ने कहा कि वह पूरे 45 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगी। उन्होंने महंत रविंद्र पुरी को पिता समान बताया और कहा कि उन्हीं के सुझाव पर उन्होंने महाकुंभ नहीं छोड़ने का फैसला लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल