न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकी यूसुफ का बड़ा खुलासा, लोन वुल्फ हमले से दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, जानें इसके बारे में

आतंकी अबू यूसुफ ‘लोन वुल्फ हमला’ तकनीक से स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिल्ली पहुंचकर विस्फोट करने वाला था लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वह नहीं आ पाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 Aug 2020 6:28:46

आतंकी यूसुफ का बड़ा खुलासा, लोन वुल्फ हमले से दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, जानें इसके बारे में

बीते दिनों दिल्ली में आईएसआईएस का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया था जिसका नाम अबू यूसुफ हैं। अबू यूसुफ की दिल्ली को दहलाने की साजिश थी और इसके लिए उसे अफगानिस्तान में बैठे आकाओं से आदेश मिला था। आतंकी अबू यूसुफ द्वारा लगातार खुलासे किए जा रहे हैं जिसके अनुसार वह ‘लोन वुल्फ हमला’ तकनीक से स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिल्ली पहुंचकर विस्फोट करने वाला था लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वह नहीं आ पाया। आईईडी ब्लास्ट के बाद उसे राजधानी में ही फिदायीन हमला करना था। अबु यूसुफ ने खुलासा किया कि उसे यकीन था कि स्वतंत्रता दिवस के बाद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कम हो गई होगी, ऐसे में वह आसानी से धमाका कर सकता है, लेकिन इसी बीच वह पकड़ा गया। आइए जानते हैं क्या होता है लोन वुल्फ हमला और कितना खतरनाक हो सकता है इसका असर।

इसमें शामिल आतंकी को असके आकाओं के निर्देश तो मिलते हैं, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिलती। वारदात को अंजाम देने के लिए वह अकेले ही योजना बनाता है और उसके लिए संसाधन जुटाता है। ऐसी वारदात के बाद आतंकी के बारे में कुछ विशेष सुराग भी नहीं मिल पाते हैं।

news,latest news,crime news,isis terrorist,abu yusuf,loan wolf attack,attack in delhi

विदेशों, खासकर पेरिस में आतंकियों ने ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसने बताया कि उसके निशाने पर दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाके थे। हमले का यह तरीका पिछले छह-सात वर्षों से ही आतंक की दुनिया में आया है, लेकिन किसी भी योजनाबद्ध हमले से बेहद खतरनाक है। आतंकी संगठनों द्वारा लोन वुल्फ अटैक दहशत फैलाने का नया तरीका बन गया है। साल 2015-16 में इस्लामिक स्टेट के एजेंट्स ने पश्चिमी देशों पर इस तरह के कई हमले किए थे।

इस हमले में आतंकियों का मकसद होता है अकेले अपने दम पर अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाना। इसके लिए फिदायीन हमले की तरह ज्यादा विस्फोटक या संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे हमले छोटे हथियारों, चाकुओं, बंदूकों और कभी-कभी हाथ से बनाए गए विस्फोटकों से भी किए जाते हैं।

गिरफ्तार आतंकी अबू युसुफ ने भी यू-ट्यूब वीडियो देखकर ही आईईडी बनाना सीखा था। उसके आकाओं ने उसे केवल लिंक उपलब्ध कराए थे। आतंक फैलाने का यह तरीका आतंकियों के लिए आसान होता है, क्योंकि इसके लिए दहशतगर्दों को किसी बड़ी योजना या साधन की जरूरत नहीं पड़ती। दुनियाभर में अब तक लोन वुल्फ हमले में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हमले के बाद हमलावरों ने या तो खुद को खत्म कर लिया या फिर पुलिस से मुठभेड़ में वे मारे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत