न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन लेट होने पर अब यात्रियों को मिलेगा इतना मुआवजा, IRCTC का ऐलान

देश की पहली 'प्राइवेट' ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) 5 अक्टूगर से लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू होने है। रेल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए IRCTC ने बड़ा फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Oct 2019 4:58:19

ट्रेन लेट होने पर अब यात्रियों को मिलेगा इतना मुआवजा, IRCTC का ऐलान

देश की पहली 'प्राइवेट' ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) 5 अक्टूगर से लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू होने है। रेल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए IRCTC ने बड़ा फैसला लिया है। IRCTC ने कहा कि वह दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। वही ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा भी दिया जायेगा। अगर ट्रेन 1 घंटे देर से आती है तो यात्री को 100 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं 2 घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो प्रत्येक यात्री को 250 रुपये दिए जाएंगे।

तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ का सफर सवा 6 घंटे में पूरा करेगी। ये ट्रेन लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन दो स्टेशनों कानपुर और गाजियाबाद में रुकेगी। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली आने वाली ट्रेन के भी बीच में यही दोनों स्टॉपेज होंगे। तेजस दोनों ओर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन यानी सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव चेयर कार, दो तरह की बोगियां होगीं।

तेजस एक्सप्रेस निजी कंपनियों द्वारा संचालित पहली ट्रेन है। रेलवे बोर्ड ऐसे दूसरे मार्ग पर भी विचार कर रहा है और वह भी 500 किलोमीटर के क्षेत्र में होगा। तेजस ट्रेन की निगरानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) को दी जाएगी, जो इसका भुगतान करेगी।

लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर फिलहाल स्वर्ण शताब्दी समेत 53 ट्रेनें संचालित हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हालांकि राजधानी की सेवा नहीं है। लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के बाद जल्द ही अहमदाबाद से मुंबई के लिए चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) शुरू की जा सकती है। तेजस एक्सप्रेस में कुल 758 यात्री सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन में एक एक्जिक्यूटिव क्लास वातानुकूलित चेयर कार होगी जिसमें 56 सीटें होंगी और 9 वातानुकूलित चेयर कार होंगी जिनमें प्रत्येक में 78 सीटें होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका