न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में रेल यात्रा / शाम 4 नहीं 6 बजे शुरू हुई बुकिंग, 10-20 मिनट में बिक गई सभी टिकट

पहले यह बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, मगर लोड बढ़ने से साइट ही क्रैश हो गई। इस वजह से 2 घंटे की देरी से बुकिंग शुरू हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 10:51:37

लॉकडाउन में रेल यात्रा / शाम 4 नहीं 6 बजे शुरू हुई बुकिंग, 10-20 मिनट में बिक गई सभी टिकट

भारत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद अब धीरे-धीरे चीजों को फिर से शुरू करने की कोशिश भी की जा रही है। तीसरे लॉकडाउन में जहां एक तरफ उद्योगों और व्यापार को शुरू किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अब रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार 12 मई से कुछ विशेष गाड़ियां देश के विभिन्न शहरों के लिए चलाई जाएंगी। 12 मई से चलने वाली ट्रेनों की बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू कर दी गई है। जैसा की गृह मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक की जाएगी। टिकट रेलवे स्टेशन पर कहीं नहीं मिलेगा। रेलवे ने साफ किया है कि काउंटर बुकिंग नहीं होगी। ऐसे में जैसे ही 4 बजे बुकिंग शुरू हुई IRCTC की वेबसाइट क्रेश हो गई इसके बाद 6 बजे एक बार फिर बुकिंग शुरू की गई। इस दौरान हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के फर्स्ट एसी और थर्ड एसी के टिकट सिर्फ 10 मिनट में बिक गए। दरअसल, पहले यह बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, मगर लोड बढ़ने से साइट ही क्रैश हो गई। इस वजह से 2 घंटे की देरी से बुकिंग शुरू हुई।

टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के AC-1 और AC-3 के सभी टिकट शाम साढ़े छह बजे तक बिक चुके थे। मुंबई-दिल्ली ट्रेन में भी अब 18 मई तक किसी भी क्लास में टिकट उपलब्ध नहीं है।

- हावड़ा-नई दिल्ली रूट की स्पेशल ट्रेन का 12 मई का रिजर्वेशन कुछ ही मिनटों में फुल हो गया, जबकि 13 मई का रिजर्वेशन 20 मिनट में फुल हो गया। इस रूट पर AC-3 का किराया 1900 रुपए,AC-2 का 2700 रुपए और AC-1 का 4595 रुपए रखा गया है।

- IRCTC की वेबसाइट पर राजेंद्र नगर लिखने पर ट्रेन सर्च नहीं हुई, जबकि पटना-नई दिल्ली सिलेक्ट करने पर बुकिंग का ऑप्शन दिखा। दरअसल, सर्च करने पर यूजर को पटना डालना था और ट्रेन का नाम राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एसी स्पेशल था। शाम पौने सात बजे तक इस रूट पर 17 मई तक की सीटें उपलब्ध थीं। इस रूट पर AC-3 का 1535 रुपए, AC-2 का 2170 और AC-1 का 3660 रुपए किराया है।

- नई दिल्ली से बिलासपुर रूट पर 12 मई की ट्रेन के लिए बुकिंग कुछ ही देर में फुल हो गई, लेकिन 16 मई की ट्रेन के लिए शाम 7 बजे तक भी AC-3 की सीटें उपलब्ध थीं। AC-2 में दोनों तारीखों पर शाम 7 बजे तक काफी सीटें उपलब्ध थीं। इस रूट पर AC-3 का 1950 रुपए, AC-2 का 2790 और AC-1 का 4745 रुपए किराया है।

- मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली रूट पर रेलवे हर दिन के लिए एसी ट्रेन चलाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में 12 से 16 मई के AC-2 और AC-3 के टिकट आधे घंटे में ही पूरे बुक हो गए। दोनों क्लास में सिर्फ 17 मई के टिकट शाम 7 बजे तक अवेलेबल थे। इस रूट पर AC-3 का 1855 रुपए, AC-2 का 2645 रुपए और AC-1 का 4495 रुपए है।

- नई दिल्ली से सिकंदराबाद रूट पर भी आधे घंटे के अंदर बुकिंग फुल हो गई। यह ट्रेन हर मंगलवार चलेगी, लेकिन यूजर्स के पास सिर्फ 12 मई की टिकट का ऑप्शन था। अगले मंगलवार यानी 19 मई डालने पर सर्च रिजल्ट में यह ट्रेन नहीं आ रही थी। इस ट्रेन का AC-3 का 2065 रुपए, AC-2 का 2960 रुपए और AC-1 का 5060 रुपए रखा गया है।

इन रूट पर ट्रेन सर्च करने पर आई एरर

हावड़ा से नई दिल्ली लिखने पर तुरंत सर्च हुआ, लेकिन रिटर्न जर्नी सर्च करने पर एरर आने लग गई। इसके साथ ही यह मैसेज आया कि कोरोना के चलते इस रूट पर बुकिंग सस्पेंड है। इसी तरह राजेंद्र नगर से नई दिल्ली रूट पर तो ट्रेन सर्च हो गई और 12 मई की बुकिंग भी हुई, लेकिन दिल्ली से राजेंद्र नगर की ट्रेन सर्च रिजल्ट में नहीं आई। नई दिल्ली से बेंगलुरु का 12 मई का टिकट हुआ, लेकिन रिटर्न जर्नी के टिकट सर्च नहीं हुए। नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम, नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल रूट पर ट्रेन सर्च करने के दौरान भी एरर आता रहा। मुंबई-दिल्ली के टिकट बुक हुए, लेकिन दिल्ली-मुंबई रूट पर एरर दिखा।

इस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन

पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री