न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान ने फिर दिखाए तेवर, ग्रीन जोन में दागे रॉकेट, किसी नुकसान की खबर नहीं

अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक रॉकेट गिरा है। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, बगदाद में सायरन के साथ दो तेज धमाकों की आवाज आई। फिलहाल अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jan 2020 8:51:54

ईरान ने फिर दिखाए तेवर, ग्रीन जोन में दागे रॉकेट,  किसी नुकसान की खबर नहीं

इराक और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा मिसाइल हमले में एक भी अमेरिकी की मौत नहीं हुई है लेकिन ट्रंप ने कहा जब तक मैं राष्ट्रपति हूं तब तक ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान को परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षा छोड़नी ही होगी। हम ईरान के साथ ऐसा समझौता करने की कोशिश करेंगे जिससे दुनिया को शांति की ओर बढ़ाया जा सके। ट्रंप के इस रूख को अपेक्षाकृत नरम ही माना गया। ट्रंप के संबोधन के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने एकबार फिर कड़े तेवर दिखाए और बगदाद के भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में एक बार फिर रॉकेट हमला किया। इराकी सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बगदाद के ग्रीन जोन के अंदर दो कत्युशा रॉकेट दागे गए हैं। इराकी सेना ने कहा कि हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक रॉकेट गिरा है। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, बगदाद में सायरन के साथ दो तेज धमाकों की आवाज आई। फिलहाल अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि ईरान ने दो दिन पहले भी अमेरीकी दूतावास को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया था। तब भी मिसाइलें ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास से कुछ दूर गिरी थीं। इस हमले में भी कोई नुकसान नहीं हुआ था। एक दिन पहले भी ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर दर्जन भर मिसाइलें दागी थीं।

ईरान ने इस हमले में 80 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने हमले की पुष्टि की, लेकिन साथ ही दावा किया कि इसमें किसी अमेरिकी सैनिक या इराकी को नुकसान नहीं हुआ है। ईरान के नेता अयातुल्लाह खुमैनी ने हमले को अमेरिका के गाल पर करारा तमाचा बताया था। इसे ईरान ने शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत का बदला बताया था।

usa,iran,general quasim soleimani,iraq,missile attack,bagdad,green zone,donald trump,news,news in hindi

क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम बल प्रयोग करना नहीं चाहते। ट्रंप ने कहा ईरान का अब पतन हो रहा है, जो दुनिया के लिए बेहद अच्छा है। इसके साथ-साथ ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन को अमेरिका का साथ देने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी अमेरिका के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था। उन्होंने कहा कि हमने बगदादी को भी मार दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान एक बेहतर देश हो सकता है। शांति और स्थिरता मध्य-पूर्व में तब तक स्थापित नहीं हो सकती है, जब तक ईरान में हिंसा जारी रहेगी। विश्व को एकजुट होकर ईरान के खिलाफ यह संदेश जारी करना होगा कि ईरान की ओर से चलाए जा रहे टेरर कैंपेन को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के ऊपर और भी कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। पेट्रोलियम और ईंधन पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास पर्याप्त ऑयर और नेचुरल गैस है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। हमें मध्य-पूर्व से तेल लेने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका