न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन के बाद अब ईरान में पैर पसार रहा कोरोना वायरस, अब तक 12 की मौत

ईरान में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2020 12:38:52

चीन के बाद अब ईरान में पैर पसार रहा कोरोना वायरस, अब तक 12 की मौत

चीन (China) में घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) से 71 और लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 2,663 पहुंच गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इस वायरस की वजह से 508 नए लोग संक्रमित हुए है। इसके बाद अब 77,658 संक्रमित लोगों की पुष्टि हो चुकी है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तक 80,128 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं चीन के वुहान के बाद अब ईरान कोरोना वायरस का नया केंद्र बन गया है। ईरान में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमित लोगों में से कुल 25.53 फीसदी लोग मारे जा चुके हैं। इसलिए अब पूरे मिडिल-ईस्ट से इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क और सूचना केंद्र के प्रमुख किआनुश जहांपुर ने कहा कि संक्रमित लोग कोम, अरक, रश्त, टोनेकाबोन और राजधानी तेहरान से हैं। कोरोना के कारण, पाकिस्तान, तुर्की और आर्मेनिया ने ईरान के साथ लगने वाली अपनी सीमाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। मध्य पूर्व के अन्य देशों में, कुवैत में तीन, ओमान में दो और बहरीन और इराक में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

what is coronavirus,coronavirus news,coronavirus latest updates,china,iran,coronavirus,news

ईरान में संक्रमित लोगों की तुलना में अब तक सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं। अब दुनिया को ईरान के जरिए एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने का खतरा तेजी से बढ़ता दिख रहा है। ईरान की कमजोर सरकार और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते इस देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने और उससे लोगों के मरने की संख्या बढ़ सकती है। ईरान से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है वहां के मजदूरों का पूरी दुनिया में काम करना। दूसरा कारण है- धार्मिक यात्राएं।

इस समय ईरान की अर्थव्यवस्था भी बेहद कमजोर है। क्योंकि इसके ऊपर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं। अमेरिका ने भी ईरान पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के निदेशक पीटर पायट ने कहा है कि चीन के बाद ईरान दुनिया का दूसरा लॉन्च पैड बनने के कगार पर है। इस लॉन्च पैड से कोरोना वायरस दोबारा फैल सकता है। इसे पूरी दुनिया को मिलकर रोकना होगा।

ईरान इसलिए खतरा बनता दिखा रहा है क्योंकि सिर्फ जनवरी महीने में ही करीब 30 हजार लोग ईरान से अफगानिस्तान लौटे हैं। इनमें से 70 फीसदी तो ईरान के क्वोम शहर से होकर निकले हैं जहां कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव है। इराक ने शनिवार को ही ईरान के साथ अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं। अब मिडिल-ईस्ट के बाकी देशों पर भी दबाव बन रहा है कि वो ईरान के साथ अपनी सीमाएं सील कर दें। किसी को भी आने-जाने की अनुमति न दें।

वहीं, जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अलग रखे गए जापानी क्रूज पर एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। क्रूज सवार यह चौथे व्यक्ति की मौत है। सरकारी मीडिया एनएचके तथा अन्य स्थानीय संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि संक्रमण से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई,जिनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। इसके अलावा उनके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर