न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक : सिर्फ 20 रुपये में खुलता है खाता, घर बैठे मिलेंगी सभी बैंकिंग सुविधाएं

पोस्ट ऑफिस के नए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की सर्विस शुरू हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 8:55:59

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक : सिर्फ 20 रुपये में खुलता है खाता, घर बैठे मिलेंगी सभी बैंकिंग सुविधाएं

पोस्ट ऑफिस के नए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की सर्विस शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इसके जरिए ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सुविधाओं को आसानी से पहुंचाने में सफल होगी। इस नए बैंक में घर बैठे सभी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। व्यक्ति और छोटे कारोबार पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते हैं। IPPB में अधिकतम 1 लाख रुपए जमा करने की सीमा है। पोस्ट मैन के जरिए भी अकाउंट खोला जा सकता है। IPPB की शुरुआत देश भर में इसकी 650 शाखाओं और 3250 डाकघरों के सेवा केंद्रों के साथ की गई है और साल के अंत तक देश के 1.55 लाख डाकघरों में यह सेवा शुरू हो जाएगी। IPPB के 3 लाख डाक सेवक पीओएस मशीनों के जरिए ये सुविधा देंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तीन तरह के खाते की सुविधा है। ये है रेग्युलर सेविंग्स खाता, बेसिक सेविंग खाता और डिजिटल सेविंग खाता। इसमें आपको पैसे ट्रांसफर, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), बिल और यूटिलिटी पेमेंट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। आइए इसके बारे में जानें...

रेग्युलर सेविंग्स खाता- यह खाता जीरो बैलेंस पर खुलवाया जा सकता है। इसके खुलवाने के लिए कम से कम 20 रुपये की जरूरत होती है। इसमें न्यूनतम बैलेंस मेनटेन करने की जरूरत नहीं है। 10 साल से ज्यादा की उम्र का कोर्इ भी व्यक्ति केवार्इसी के साथ इस खाते को खुलवा सकता है। इस खाते में आप जितनी बार चाहें पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें से पैसे निकालने के लिए भी कोर्इ लिमिट तय नहीं है।

अब अकाउंट नंबर याद रखने नहीं है जरुरत -इस खाते से जुड़ी अलग-अलग तरह की सेवाएं पाने के लिए कोर्इ डेबिट कार्ड या चेक बुक नहीं मिलती है। केवल करेंट अकाउंट के साथ चेक बुक की सुविधा है। बजाय इसके ग्राहकों को क्यूआर कार्ड मुहैया कराया जाता है। यह खाते का नंबर याद रखे बगैर खाते को इस्तेमाल करने का आसान और सुविधाजनक तरीका है। इसमें आपको अपना पासवर्ड भी याद रखने की जरूरत नहीं है। ट्राजेक्शन में बायोमेट्रिक आइडेंटिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फिंगरप्रिंट या आंखों की पुतली का उपयोग होता है।

इस कार्ड की मदद से आप ट्रांजेक्शन, मनी ट्रांसफर, बिल पेमेंट, कैशलेस शॉपिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। क्यूआर कार्ड के गुम या चोरी हो जाने पर भी खाते में पैसा सुरक्षित रहता है। वजह है कि हर एक ट्रांजेक्शन में बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन होता है।

घर पर आएगा डाकिया-आर्इपीपीबी में खाता खुलवाने या दूसरी बैंकिंग सेवाओं के लिए आपको घर से भी निकलने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ये काम हो सकते हैं। इन सेवाओं को देने के लिए आपके घर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) या पोस्टमैन पहुंचेंगे। बिना किसी अतिरिक्त फीस के ये घर आकर आपका खाता खोलेंगे। खाता खुलने पर इन्हीं से फंड ट्रांसफर, नकदी जमा और निकालने, बिल का भुगतान करने इत्यादि के लिए कहा जा सकता है।

इसके लिए आप संपर्क केंद्र में 155299 पर कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक करें -पुष्टि के लिए एक एसएमएस भेजा जाएगा -प्रतिनिधि को अपने आने का ब्योरा दर्ज कराएं -सेवाएं प्राप्त करने के लिए डोरस्टेप प्रतिनिधि को अपना क्यूआर कार्ड दिखाएं या अकाउंट नंबर/मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं

बेसिक सेविंग्स खाता- यह रेगुलर अकाउंट की तरह होता है। इसमें डोरस्टेप बैंकिंग, क्यूआर कोड इस्तेमाल करने जैसे सभी फीचर होते हैं। हालांकि, इनमें महीने में केवल चार बार ही नकदी की निकासी की जा सकती है।

डिजिटल सेविंग्स खाता-आर्इपीपीबी में जो तीसरी तरह का सेविंग्स अकाउंट खुलवाया जा सकता है, वह है डिजिटल सेविंग्स अकाउंट। इसे एंड्रॉयड फोन पर आर्इपीपीबी मोबाइल एप के जरिए खुलवाया जा सकता है। 18 साल से ज्यादा का कोर्इ भी व्यक्ति, जिसके पास आधार और पैन कार्ड है, वह इस खाते को खुलवा सकता है। इस खाते में साल में दो लाख रुपये तक रखने की अनुमति है। इस खाते की मदद से आप तुरंत फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। फटाफट बिल इत्यादि का भुगतान भी किया जा सकता है।

बता दे, IPPB को 17 करोड़ पोस्टल सेविंग्स बैंक खातों को अपने साथ जोड़ने की अनुमति दी गई है। आईपीपीबी के काम शुरू करने के बाद ग्रामीण इलाकों में लोगों को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की सुविधा मिलने लगेगी। वह किसी भी बैंक खाते में धन हस्तांतरित कर सकेंगे। यह काम वह मोबाइल एप अथवा डाकघर में जाकर कर सकेंगे। PPB के ग्राहक अपने खाते से 100 से अधिक संस्थाओं (बिलर्स) को पेमेंट कर सकेंगे। चूंकि, IPPB खाते में 1 लाख रुपए तक ही रखा जा सकता है, इसलिए इन खातों से पीएसबी अकाउंट के लिंक होने के बाद ग्राहक पीएसबी से आईपीपीबी और आईपीपीबी से पीएसबी खातों में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। 1 लाख रुपए से ज्यादा रकम पीएसबी अकाउंट में रखी जा सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन