न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 / धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी, नगमा ने PM मोदी से पूछा- यह देश में क्या हो रहा है?

ट्रोलर्स ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा से रेप की धमकी दी। एक्ट्रेस नगमा ने इस बात की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि यह देश में क्या हो रहा है?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 9:47:39

IPL 2020 / धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी,  नगमा ने PM मोदी से पूछा- यह देश में क्या हो रहा है?

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले है जिनमे से सिर्फ दो ही जीतें है। टीम चार अंकों के साथ छठे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर लोगों के खराब रिएक्शन मिले। महेंद्र सिंह धोनी की परफॉर्मेंस से नाराज फेंस ने सोशल मीडिया पर सारी हदें पार कर दीं। ट्रोलर्स ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा से रेप की धमकी दी। एक्ट्रेस नगमा ने इस बात की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि यह देश में क्या हो रहा है?

नगमा ने ट्वीट किया, 'एक देश के तौर पर हम कहां खड़े हैं? यह बहुत ही शर्मनाक है कि आईपीएल में केकेआर से चेन्नई की हार के बाद लोगों ने धोनी की 5 साल की बेटी को रेप की धमकी दी। मिस्टर प्राइम मिनिस्टर हमारे देश में यह क्या हो रहा है?' नगमा ने हैशटैग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भी लिखा।

ipl 2020,ms dhoni,daughter rape,chennai super kings,trolls,ipl 2020 news

सांसद प्रियंका और विधायक सौम्या ने भी नाराजगी जताई

कर्नाटक की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद है। हमारे देश में क्या हो रहा है? यह हम किस ओर जा रहे हैं।' वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा- 'आज सोशल मीडिया का किस तरह से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उसका बड़ा उदाहरण है।'

इरफान पठान ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर इरफान पठान ने ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।' पठान की बात पर सहमति जताते हुए और ट्रोल्स की ऐसी हरकत पर दुख जताते हुए एक यूजर ने पठान को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भारत बहुत गलत दिशा में जा चुका है हर तरफ सिर्फ नकारात्मकता ही नकारात्मकता है।' पठान ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'भारत नहीं। लोग।'

कोलकाता के खिलाफ मैच में धोनी ने 12 बॉल पर 11 रन बनाए थे

बता दें कि KKR के खिलाफ मैच में 168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए धोनी 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर 17वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद CSK को 21 गेंदों पर 39 रन चाहिए थे लेकिन केदार जाधव की लचर बल्लेबाजी ने सारा समीकरण बदल दिया और टीम को अब तक खेले 6 मैचों में अपनी चौथी हार से दो-चार होना पड़ा। इस साल कोरोना के कारण धोनी अपनी फैमिली को आईपीएल के लिए यूएई लेकर नहीं गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती