न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इन दो टीम को मिली मैदान पर उतरने की आजादी, खत्म हुआ क्वारंटीन काल

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने छह दिन का यह क्वारंटीन काल पूरा कर लिया हैं और अब वे अभ्यास शुरू कर देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 3:41:38

IPL 2020 : इन दो टीम को मिली मैदान पर उतरने की आजादी, खत्म हुआ क्वारंटीन काल

आईपीएल का 13वां संस्करण इस बार यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा। यह 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित किया जाना हैं। इसके लिए सभी टीम UAE पहुंच चुकी हैं और उन्हें पृथकवास में समय गुजारना था। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने छह दिन का यह क्वारंटीन काल पूरा कर लिया हैं और अब वे अभ्यास शुरू कर देंगे। इस दौरान कोविड-19 के लिए किए गए उनके तीनों परीक्षण नेगेटिव आए हैं। इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अब अभ्यास के लिए तैयार हैं। दुबई की गर्मी से बचने के लिए इन टीमों ने शाम को अभ्यास करने की योजना बनाई है।

किंग्स इलेवन और रॉयल्स दुबई पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थीं। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी पिछले गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची थी। उसकी टीम अबुधाबी में ठहरी है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों का यहां पहुंचने के बाद पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया गया तथा इन तीनों में नेगेटिव आने के बाद किंग्स इलेवन और रॉयल्स के खिलाड़ी अभ्यास की तैयारियों में जुट गए हैं।

छह दिन के प्रवास के दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक सूत्र ने रॉयल्स के संदर्भ में कहा कि भारत से यहां पहुंचे सभी खिलाड़ियों का तीन बार परीक्षण किया गया और वे अब अभ्यास शुरू करेंगे। रॉयल्स की टीम आईसीसी मैदान पर अभ्यास करेगी। इस साल रॉयल्स से जुड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर कल ही यहां पहुंचे हैं और वह अपना पृथकवास पूरा करने के बाद ही अभ्यास कर पाएंगे। किंग्स इलेवन के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हार्डस विलजोन को भी ऐसी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

किंग्स इलेवन के सूत्रों ने कहा, ‘भारत से 20 अगस्त को यहां पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों ने पृथकवास पूरा कर लिया है और वे अब अभ्यास शुरू कर देंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंची थी और उनका पृथकवास गुरुवार को समाप्त होगा। आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत