न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कठघरे में मुस्कुराते रहे चिदंबरम, चुटकी लेते हुए कहा - कोर्ट रूम बहुत छोटा है, मुझे बड़े की उम्मीद थी

आईएनएक्स मीडिया केस (INX Media Case) में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) आज पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 4:25:46

कठघरे में मुस्कुराते रहे चिदंबरम, चुटकी लेते हुए कहा - कोर्ट रूम बहुत छोटा है, मुझे बड़े की उम्मीद थी

आईएनएक्स मीडिया केस (INX Media Case) में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) आज पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट में पहुंचते ही चिदंबरम ने सबसे पहले अपने वकील विवेक तन्खा, कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की। इसके बाद चिदंबरम को कठघरे में खड़ा किया गया।

इस दौरान चिदंबरम ने सीबीआई अधिकारियों से चुटकी लेते हुए कहा कि यह कोर्ट रूम तो बहुत छोटा है। मुझे बड़े कोर्ट रूम की उम्मीद थी। क्या कोर्ट के सभी कोर्ट रूम छोटे हैं। इस पर सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के सभी कोर्ट रूम छोटे हैं। चिदंबरम मुस्कुराते रहे। फिलहाल पूरे मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। दोनों पक्षों की ओर से दलील दी जा रही है।

खचाखच भरे कोर्ट रूम के बाहर भी लोगों की भीड़ है। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट रूम का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिसे जज मना कर दिया। जज ने कहा कि दरवाजा बंद मत करो। बाहर के सभी लोगों से चुप रहने को कहें। यदि वे सुन सकते हैं तो वे सुनें, यदि वह सुनना चाहते तो हम कुछ नहीं कर सकते।

इससे पहले पी चिदबंरम को लेकर सीबीआई की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट के गेट नंबर 2 से पहुंची। अमूमन आरोपियों को गेट नंबर 3, 4,5 और 6 से लाया जाता है, लेकिन सीबीआई ने मीडिया को चकमा देते हुए चिदंबरम को लेकर गेट नंबर 1 से पहुंची, लेकिन मीडिया ने घेरा तो उन्हें गेट नंबर 2 से अंदर लाया गया। इस दौरान मीडिया का कैमरा देखकर पी चिदंबरम मुस्कुराते रहे।

बता दे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की बीती रात सीबीआई के हेडक्वार्टर के गेस्ट हाउस में गुजरी। सीबीआई ने उन्हें बुधवार शाम को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीबीआई के हेडक्वार्टर लाया गया था, जहां रात में उन्हें गेस्ट हाउस के 'सुइट-3' में रखा गया। अधिकारियों ने कहा कि उच्च सुरक्षा वाले आरोपियों की उचित सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अतिथि गृह में रखना एजेंसी के लिए सामान्य बात है। चिदबंरम साल 2011 में जब गृहमंत्री थे, उसी वक्त इस मुख्यालय के उद्घाटन में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ पहुंचे थे। वह विशेष अतिथि के तौर पर इस समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मनमोहन सिंह के साथ पूरे इमारत का जायजा लिया था।

गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि चिदंबरम को बुधवार रात करीब 10 बजे सीबीआई मुख्यालय लाया गया। उनके साथ जांच टीम के कई सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा पूरी चिकित्सा जांच के बाद उन्हें कमरे में ले जाया गया, जहां उन्होंने रात बिताई। उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछे कुछ सवालों के जवाब देने के अलावा अधिकतर समय वह चुप ही रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका