Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : प्रदेशभर की 5 तहसीलों में गुर्जर आंदोलन को लेकर इंटरनेट बंद, बैंसला ने कहा- एक नवंबर से पूरे प्रदेश में चक्काजाम

गुर्जर बाहुल्य 4 जिलों दौसा, करौली, स. माधोपुर और भरतपुर में शुक्रवार शाम से ही इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके अलावा जयपुर जिले की 5 तहसीलों कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, विराटनगर और जमवारामगढ़ में भी इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 11:53:44

राजस्थान : प्रदेशभर की 5 तहसीलों में गुर्जर आंदोलन को लेकर इंटरनेट बंद, बैंसला ने कहा- एक नवंबर से पूरे प्रदेश में चक्काजाम

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी बैंसला ने शुक्रवार को करौली जिले के हिंडौन सिटी स्थित निवास पर प्रेसवार्ता की और बताया कि इस दौरान उन्होनें कहा - सरकार ने हमारी कोई बात नहीं मानी, इसलिए रविवार से पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया जाएगा।

गुर्जर समाज के 41 प्रतिनिधियों का एक गुट सरकार से वार्ता के लिए देर शाम जयपुर पहुंच गयाआरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को गुर्जर भरतपुर के पीलूपुरा में पड़ाव डालेंगे। इससे पहले ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुर्जर बाहुल्य 4 जिलों दौसा, करौली, स. माधोपुर और भरतपुर में शुक्रवार शाम से ही इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके अलावा जयपुर जिले की 5 तहसीलों कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, विराटनगर और जमवारामगढ़ में भी इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है।
संभागीय आयुक्त भरतपुर सोमनाथ मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पाबंदी शनिवार को मध्य रात्रि तक लागू रहेगी, लेकिन जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने भी स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग फोर्स की 19 कंपनियां इन जिलों में भेज दी हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आंदोलन के चलते भरतपुर, करौली, दौसा व सवाई माधोपुर सहित जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में 5 आरएसी कंपनी व 2 रैपिड एक्शन फोर्स पहले से तैनात हैं। अब 7 कंपनी बॉर्डर होमगार्ड, 8 आरएसी कंपनी व 4 रैपिड एक्शन फोर्स रवाना कर दी गई है। इनके साथ 6 एडिशनल एसपी, 4 डिप्टी एसपी व इंस्पेक्टर भी भेजे गए हैं। केंद्र से भी 8 कंपनी सीआरपीएफ, 2 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स मांगी गई है। डीजी एमएल लाठर व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी रखे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका