न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योग बना कमाई का जरिया, वैश्विक कारोबार सालाना 5,55,312 करोड़ से ज्यादा

आज भारत समेत दुनियाभर में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। योग दिवस पर देश के सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Jun 2019 10:42:07

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योग बना कमाई का जरिया, वैश्विक कारोबार सालाना 5,55,312 करोड़ से ज्यादा

आज भारत समेत दुनियाभर में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। योग दिवस पर देश के सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग' निर्धारित है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया। 2012 से इसे हर साल वैश्विक स्तर पर मनाए जाने लगा। योग भारत और नेपाल में एक आध्यात्मिक प्रकिया को कहते हैं जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। यह शब्द, प्रक्रिया और धारणा हिन्दू धर्म,जैन धर्म और बौद्ध धर्म में ध्यान प्रक्रिया से सम्बन्धित है। योग शब्द भारत से बौद्ध धर्म के साथ चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्री लंका में भी फैल गया है और इस समय सारे सभ्य जगत्‌ में लोग इससे परिचित हैं। योग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। आसन के जरिए खुद को फिट और निरोग रखने वाली यह पद्धति अब दुनिया के कोने-कोने में पहुंच गई है। योग शरीर को फिट और निरोग बनाए रखने में अहम भूमिका तो निभाता ही है, साथ ही यह एक बड़ा बिजनेस भी बन गया है। योग के जरिए न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी सालाना अच्छीकमाई हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज की तारीख में वैश्विक स्तर पर योग की सालाना कमाई 80 बिलियन डॉलर यानी 5,55,312 करोड़ से ज्यादा हो गई है। सिर्फ भारत ही नहीं अमेरिका, चीन, इंग्लैंड, थाइलैंड, स्पेन समेत दुनिया के तमाम देशों में बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक हैं जो योग के जरिए लोगों को फिट रखने का काम कर रहे हैं, साथ ही ऐसे हजारों योग प्रशिक्षकों को रोजगार भी मिला हुआ है।

international yoga day 2019,international yoga day theme,21 june international yoga day,international yoga day celebration,importance of yoga,importance of international yoga day,5th international yoga day 2019,international yoga day quotes in hindi,how to celebrate international yoga day,international yoga day banner design,5th international yoga day,international yoga day 2018,international yoga day 2018 theme,international yoga day images,international yoga day 2019 images,international yoga day date,international yoga day invitation,news,news in hindi

महर्षि पतंजलि को योग का पिता कहा जाता है। इन्होंने 195 योग सूत्रों का प्रतिपादन किया। आज दुनियाभर में योग कमाई और रोजगार का बड़ा जरिया बन गया है। योग का जन्म भारत में हुआ। यह 2 हजार साल से ज्यादा समय से पहले से ही प्रचलन में है, लेकिन पिछले डेढ़ दशकों में बाबा रामदेव ने कपालभाति आसन के जरिए योग को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। यह अलग बात है कि रामदेव से पहले भी न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर कई बड़े योग गुरुओं ने इस आसन पद्धति को लोगों के बीच बनाए रखा, लेकिन नए सिरे से पहचान रामदेव ने ही दिलाई।

बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी की स्थापना 2006 में की। इस कंपनी ने तेजी से कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों को टक्कर दी। हालांकि योग से शुरुआत करने वाली यह कंपनी आयुर्वेद और अन्य उत्पादों के साथ बाजार में उतरी, लेकिन शुरुआती बढ़त के बाद अब उसकी कमाई कम होने लगी है।

भारत की बात की जाए तो 2014-15 में वेलनेस उद्योग 85 हजार करोड़ रुपए का था। वित्तीय साल 2020 तक 1.5 ट्रिलियन रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं आयुष क्षेत्र (आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी और होम्योपैथी) का अनुमानित कारोबार 2022 तक 8 बिलियन डॉलर यानी 55,530 करोड़ रुपए तक पहुंचने की है।

फरवरी में आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने बताया था कि 2015 में यह कारोबार 2.5 बिलियन डॉलर (17,343 करोड़ रुपए) थी जो 2022 तक 55 हजार करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगी। वहीं, वैश्विक स्तर पर योग इंडस्ट्री का कारोबार 80 बिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच गया है।

2017 में हुए सर्वे के अनुसार, भारत में करीब 20 करोड़ से ज्यादा लोग योग करते हैं। भारत में योग का प्रचलन बढ़ने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई जिसका फायदा यह हुआ कि योग रोजगार के बड़े साधनों में शुमार हो गया। 2019 में योग दुनिया का सबसे लोकप्रिय फिटनेस ट्रेंड बन गया। योग और इससे संबंधित मामलों की जानकारी हासिल करने को लेकर 2018 में सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा बार इसे सर्च किया गया।

माना जा रहा है कि अमेरिका में 2020 तक में योग को लेकर कमाई 11.6 बिलियन डॉलर (8,06,29,86,00,000 रुपए) तक पहुंच जाने की संभावना है। 2012 में अमेरिका में योगा इंडस्ट्री करीब 7 बिलियन डॉलर की थी और इसमें लगातार इजाफा होते हुए यह 11 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया।

अमेरिका में 5 करोड़ योग करने वाले

दूसरी ओर, अमेरिका में 2008 में योगाभ्यास करने वालों की संख्या 1.8 करोड़ (18 मिलियन) थी जो 2020 तक बढ़कर 5.5 करोड़ (55 मिलियन) तक पहुंचने की संभावना है। 2015 में 25.4 मिलियन (2.5 करोड़ से ज्यादा) लोगों ने योगाभ्यास किया था।

स्टैटिसिस्टा डॉट कॉम के अनुसार, 2016 में हुए एक सर्वे के अनुसार 42% अमेरिकी लोगों का मानना है कि योग करने से उनके जीवन स्तर में खासा बदलाव आया है। 41% अमेरिकियों का मानना है कि योग से आतंरिक शांति बनती है। सर्वे के अनुसार 35% जिम में ही योग करना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि व्यस्ततम समय से समय निकालकर 19% अमेरिकी लोग रोजाना योग करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह