न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के कई जिले शीतलहर की चपेट में, राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य से 3 डिग्री नीचे

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके सुबह और रात में घने कोहरे से घिरे रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Dec 2019 9:03:28

यूपी के कई जिले शीतलहर की चपेट में, राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य से 3 डिग्री नीचे

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके सुबह और रात में घने कोहरे से घिरे रहे। यूपी के बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं झांसी, वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, आगरा तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भी नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हो सकती है। मनाली, सोलन, सुंदरनगर और कालपा में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

जयपुर में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रविवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 13 दिसंबर 1964 के बाद रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था। शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी, जिसके बाद डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत