न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में बड़े आतंकी हमले की आशंका, खुफिया विभाग के इनपुट के बाद अलर्ट जारी, पूरे शहर में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। हमले की आशंका के इनपुट खुफिया विभाग ने मुंबई सरकार को दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 2:40:59

मुंबई में बड़े आतंकी हमले की आशंका, खुफिया विभाग के इनपुट के बाद अलर्ट जारी, पूरे शहर में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। हमले की आशंका के इनपुट खुफिया विभाग ने मुंबई सरकार को दिए हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार अगले 30 दिनों में मुंबई में ड्रोन से, रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल्स, या पैरा ग्लाइडर्स से हमला किया जा सकता है। खुफिया विभाग के पत्र के बाद अब मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने, लाइट एरक्राफ्ट्स, पैरा ग्लाइडिंग पर 30 दिनों तक की पाबंदी लगाई गई है।

ये पाबंदी 30 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक जारी रहेगी। पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लगा दी है और भीड़ लगाने पर रोक लगाई है। खुफिया एजेंसियों से हाईअलर्ट मिलने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है।

मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आंतकवादी और राष्ट्रद्रोही लोग ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल, पैरा ग्लाइडर के जरिए हमला कर सकते हैं। आंतकियों का टारगेट VVIP या फिर भीड़भाडवाली जगहें हो सकती हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। खुफिया विभाग की चिट्ठी के बाद इलाके में किसी भी उड़ने वाली चीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में कहा गया कि यह आदेश अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। कहा गया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आईपीसी 1860 की धारा 188 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

चेतावनी जारी करने के साथ ही पुलिस ने कहा है कि आम लोग घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें। डीसीपी चैतन्य ने लोगों से एक अपील जारी कर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सतर्क रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत