न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बीच इन शर्तों/सलाहों के साथ सरकार ने दी फिल्म शूटिंग की इजाजत

देश में बढ़ते कोरोना के बीच सरकार ने रविवार को फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (एसओपी) जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Aug 2020 12:41:09

कोरोना के बीच इन शर्तों/सलाहों के साथ सरकार ने दी फिल्म शूटिंग की इजाजत

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या ने 30 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। हर दिन कोरोना ने नए केस केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के कोरोना ग्राफ पर नजर दौड़ाएं तो हर दिन कोरोना (Corona) के नए केस 70 हजार के करीब पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 69 हजार 239 नए केस सामने आए हैं, जबकि 912 लोगों की जान गई है। नए केस सामने आने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख 44 हजार 940 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 7 लाख 7 हजार 668 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 56 हजार 706 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 22 लाख 80 हजार 566 लोग रिकवर हो चुके हैं।

देश में बढ़ते कोरोना के बीच सरकार ने रविवार को फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (एसओपी) जारी की है। कैमरा फेस करने वाले कलाकारों के अलावा शूटिंग से जुड़े कामों में शामिल लोगों को पब्लिक और वर्कप्लेस पर मास्क पहनना जरूरी होगा।

गाइडलाइंस के अनुसार कैमरा फेस करने वाले कलाकारों के अलावा शूटिंग से जुड़े कामों में शामिल लोगों को पब्लिक और वर्कप्लेस पर मास्क पहनना जरूरी होगा। एक दूसरे के कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी होगी। ज्यादा जोखिम वाले कर्मचारियों को पब्लिक कॉन्टैक्ट के फ्रंटलाइन कामों में नहीं लगा सकेंगे।

इन शर्तों/सलाहों के साथ शूटिंग की इजाजत

- ज्यादा जोखिम वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। उन्हें पब्लिक कॉन्टैक्ट वाले फ्रंटलाइन के कामों में नहीं लगाने के लिए कहा गया है।
- सभी वर्स प्लेस और पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना जरूरी होगा।
- बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई है। हैंड सैनेटाइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एंट्री पॉइंट और काम के एरिया में थूकने पर प्रतिबंध रहेगा।
- रेस्पायरेटरी एटीकेट्स का सख्ती से पालन करना होगा।
- आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
- एंट्री पॉइंट्स पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। सिर्फ एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री मिलेगी।
- पार्किंग में और शूटिंग कैंपस के बाहर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।
- कैंपस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए मार्किंग करनी होगी।
- कोरोना से बचाव के उपाय बताने के लिए पोस्टर, स्टैंडी या ऑडियो-विजुअल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।
- सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिटिंग अरेंजमेंट करना होगा।
- टिकट बुकिंग जैसे कामों के लिए कॉन्टैक्ट ट्रांजैक्शंस की इजाजत नहीं होगी। ऑनलाइन बुकिंग, ई-वॉलेट और क्यूआर कोड स्कैनर इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
- वर्कप्लेस और कॉमन फैसिलिटीज में बार-बार सैनेटाइजेशन करना पड़ेगा।
- कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो पूरे कैंपस में डिसइंफेक्शन करवाना होगा।
- सभी को अपनी सेहत पर खुद नजर रखनी होगी, कोई परेशानी है तो जल्द से जल्द बताना होगा।
- कोई भी संदिग्ध सामने आता है तो उसे अस्थाई तौर पर आइसोलेट करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत