न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानियों के पास दूध पीने के पैसे नहीं, बात करते है युद्ध की

पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से लोग त्रस्त हैं। खाने-पीने के सामान से लेकर सोना-चांदी के भाव तक में आग लगी हुई है। व

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Aug 2019 1:08:25

पाकिस्तानियों के पास दूध पीने के पैसे नहीं, बात करते है युद्ध की

पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से लोग त्रस्त हैं। खाने-पीने के सामान से लेकर सोना-चांदी के भाव तक में आग लगी हुई है। वहीं निवेशकों का भी भरोसा कम हो रहा है। इसके अलावा अमेरिका ने भी पाकिस्तान को 3 हजार करोड़ रुपये का झटका दे दिया है। लेकिन इतना सब होने के बावजूद इमरान सरकार भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने में व्यस्त हैं। पाकिस्तान में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां की आम आवाम के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी अब मुश्किल होता जा रहा है। दाल, चीनी, गैस, दूध, फल समेत तमाम चीजों के दामों में आग लगी हुई है।

दाल की कीमतें आसमान छू रही

भारत से कारोबार बंद करने के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। वहां दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान में चना दाल 160 रु, मूंग दाल 170 रु, मसूर दाल 130 रु और अरहर की दाल 180 रु किलो तक बिक रहा है।

गरीब तबके की पहुंच से दूर हुआ दूध

वहीं अगर दूध की बात करें तो पाकिस्तान में यह भारत से दोगुने से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। पाकिस्तान में एक लीटर दूध के लिए लोगों को 100 रु से 120 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि अब वहां दूध गरीब तबके की पहुंच से दूर हो चुका है।

चाय का जायका बिगड़ा

पाकिस्तान में इस कमरतोड़ महंगाई ने लोगों की चाय के जायके को भी बिगाड़ दिया है क्योंकि वहां एक किलो चीनी के लिए लोगों को 80 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं एक नान रोटी की कीमत 40 रुपये तक पहुंच चुकी है।

पाकिस्तान में कूकिंग गैस और पेट्रोल की कीमत में भी आग लगी हुई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपये है।

बता दें कि पाकिस्तान में डॉलर की कीमत भारत के मुकाबले दोगुनी है। भारत में एक डॉलर की कीमत जहां 71 रुपये 14 पैसे है वहीं पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत दोगुने से भी ज्यादा 159 रुपये 76 पैसे हैं। आप पाकिस्तान की कंगाली का अंदाजा इसी आंकड़े से लगा सकते हैं।

लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हो रही है। यही वजह है कि भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले से बेचैन पाकिस्तान अजीबोगरीब फैसले ले रहा है।

स्थानीय मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान अभी समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को पुन: बहाल करने के मूड में नहीं है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के रेल मंत्रालय ने लाहौर और कराची के डिवीजनल अधीक्षकों को नोटिफिकेशन जारी कर उन्हें निर्देश दिया कि वे ट्रेन सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह