न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / इंदौर में बच्चे ने रोते हुए टीआई से करी चिप्स की फरमाइश, मिलने के बाद बोला - अंकल कल आइसक्रीम भिजवा दे

टीआई ने जब चिप्स के पैकेट घर पहुंचाए तो बच्चे ने थैंक्स कहते हुए आइसक्रीम की डिमांड कर दी। बच्चे की इस मासूमियत पर टीआई और पूरा स्टाफ हंस दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 2:59:21

लॉकडाउन / इंदौर में बच्चे ने रोते हुए टीआई से करी चिप्स की फरमाइश, मिलने के बाद बोला - अंकल कल आइसक्रीम भिजवा दे

काेराेना संक्रमण के चलते देशभर में लाॅकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन हो इसके लिए पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर रही है। इसके साथ ही लोगों की डिमांड पर जरूरत की चीजें भी उनके पास पहुंचा रही है. एक ऐसा ही वाक्या विजयनगर टीआई के साथ हुआ। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान एक बच्चे ने उन्हें कॉल किया और रोते हुए चिप्स की फरमाइश कर दी। टीआई ने जब चिप्स के पैकेट घर पहुंचाए तो बच्चे ने थैंक्स कहते हुए आइसक्रीम की डिमांड कर दी। बच्चे की इस मासूमियत पर टीआई और पूरा स्टाफ हंस दिया।

दरअसल, विजयनगर थाने में शुक्रवार को इसी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने फोन पर कहा कि उनका बच्चा बहुत छोटा है और घर से बाहर जाने की जिद कर रहा है। उसे चिप्स खाना है, अब मैं क्या करूं। इस पर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने पहले तो माता-पिता को समझाया, लेकिन बच्चे को रोता देख उन्होंने बच्चे से भी बात की। बच्चे को समझाना मुश्किल था, तो उन्होंने थाने के जवान को बच्चे का घर तलाश कर चिप्स पहुंचाने को कहा। इसके बाद जवानों ने काफी खोज के बाद बच्चे तक चिप्स पहुंचाया। बच्चे के परिजन ने थाना प्रभारी और उसकी टीम को धन्यवाद कहा।

इसके साथ ही बच्चे ने भी वीडियो कॉल के जरिए टीआई को धन्यवाद कहा। इतना ही नहीं, बच्चे ने बड़ी मासूमियत से कहा कि अंकल चिप्स तो मिल गए हैं। कल आइस्क्रीम भी भेज देना। बच्चे की बात सुनकर टीआई समेत थाने का बल खूब हंसा। फिर टीआई ने समझाया कि बेटा अभी गर्मी में आइस्क्रीम नहीं मिलेगी, लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा। मई में आपको आइस्क्रीम जरूर भिजवा दूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका