न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 999 रुपये में ले हवाई सफर का मजा, इंडिगो एयरलाइंस ने 10 लाख सीट की सेल शुरू की

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने अपनी 10 लाख प्रोमोशनल सीट्स की सेल शुरू कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Sep 2018 1:13:32

सिर्फ 999 रुपये में ले हवाई सफर का मजा, इंडिगो एयरलाइंस ने 10 लाख सीट की सेल शुरू की

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने अपनी 10 लाख प्रोमोशनल सीट्स की सेल शुरू कर दी है। इसके तहत टिकट बुकिंग की कीमत 999 रुपए से शुरू होगी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि सीमित अवधि के लिए शुरू की गई इस सेल में एक तरफ की यात्रा का किराया 999 रुपए से शुरू होगा। इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल हैं। इसमें ग्राहक उसके नेटवर्क में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि मोबाइल वालेट मोबीक्विक के माध्यम से भुगतान करने वाले ग्राहकों को कंपनी 600 रुपए तक यानी 20% तक का कैशबैक भी देगी। इंडिगो की यह सेल सोमवार यानी तीन सितंबर से शुरू होकर चार दिन यानी छह सितंबर तक चलेगी। इसके तहत यात्री 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।

कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा, ‘हमने चार दिन की त्यौहारी सेल शुरू की है। यह तीन से छह सितंबर तक रहेगी। इसमें ग्राहक हमारे पूरे नेटवर्क पर कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। इसमें कीमतें 999 रुपए से शुरू होंगी।’ इस सेल से कंपनी को कार्यशील पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने जुलाई में 12 लाख सीटों की सेल शुरू की थी। इसमें सीटों की पेशकश 1,212 रुपए से शुरू की गई थी।

कंपनी की इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट 3,199 रुपए से शुरू होगी। 999 रुपए में कुछ ही शहरों के टिकट मिलेंगे। हर शहर के लिए कंपनी अलग ऑफर दे रही है। डिस्काउंट एयरपोर्ट चार्ज और टैक्स पर नहीं मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए ही है।

ऑफर्स के तहत बैंगलोर से हैदराबाद, कोच्ची की टिकट 1,299 रुपए में मिलेगी। इसी तरह बैंगलोर से चेन्नई की टिकट 1,399 रुपए और पुणे की टिकक 1,599 रुपए में मिलेगा। दिल्ली से जयपुर और चंडीगढ़ की टिकट 999 रुपए में मिलेगी। इसी तरह दिल्ली से अहमदाबाद की टिकट 1,399 और अमृतसर की टिकट 1,499 रुपए में मिलेगी। दिल्ली से मुंबई की टिकट 2,299 रुपए और कोलकाता की टिकट 2,299 रुपए में मिलेगी। दिल्ली से दोहा आप 7,899 रुपए में जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत