न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा देश की पहली प्राइवेट ट्रेन 'तेजस' का किराया, मिलेंगी हवाई जहाज जैसी लग्जरी सुविधाएं

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) जल्द ही लखनऊ और नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी। मुसाफिरों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेल ने ट्रायल बेसिस पर यह ट्रेन आईआरसीटीसी को देने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jul 2019 5:47:06

शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा देश की पहली प्राइवेट ट्रेन 'तेजस' का किराया, मिलेंगी हवाई जहाज जैसी लग्जरी सुविधाएं

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) जल्द ही लखनऊ और नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी। मुसाफिरों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेल ने ट्रायल बेसिस पर यह ट्रेन आईआरसीटीसी को देने का फैसला किया है। IRCTC 100 दिनों के भीतर इस ट्रेन का संचालन शुरू करना चाहता है। दूसरे रूट के बारे में भी जल्द फैसला लिया जा सकता है। लखनऊ से नई दिल्ली से बीच ये ट्रेन इस रूट पर चलने वाली स्वर्ण शताब्दी के मुकाबले अलग समय पर चलेगी। 22 तरह की खूबियों से लैस और 200 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी हो चुका है। हालांकि यह ट्रेन कबसे चलेगी अभी यह तय नहीं हुआ है। इस ट्रेन में सीटों पर एलसीडी, वाई-फाई के साथ-साथ कैटरिंग का मेन्यू मशहूर शेफ द्वारा तैयार किया जाएगा। लेकिन किराया शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा।

रेलवे के निजीकरण की काफी समय से बात चल रही है। अब ऐसा माना जा रहा है कि देश की पहली प्राइवेट ट्रेन दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस हो सकती है।

- यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के आनंद नगर रेलवे स्टेशन में पार्क है। बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस ट्रेन को प्राइवेट कंपनी के हाथों में सौंप दी जाएगी।

- एयरप्लेन की तरह तेजस एक्सप्रेस की हर सीट पर LCD स्क्रीन लगा है। हर सीट पर अटेंडेंट बटन लगा है जिससे दबा कर आप अपनी सहायता के लिए अटेंडेंट को बुला सकते हैं।

- इस ट्रेन में LED लाइट लगी हुई हैं। सिगरेट स्मोकिंग को डिटेक्ट करने के लिए ऑटो डिटेक्टर लगे हुए हैं। इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। हर सीट पर चार्जिंग और यूएसबी केवल लगे हुए हैं।

- ट्रेनों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपा जाएगा । वह लीज शुल्क समेत इसके लिए वित्तीय कंपनी आईआरएफसी को भुगतान करेगी।

- दिल्ली और लखनऊ के बीच 53 ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इस रूट पर एक भी राजधानी नहीं चलती है। इस रूट की सबसे तेज ट्रेन स्वर्ण शताब्दी है जो पहुंचाने में 6:30 घंटे लेती है।

ये है इस ट्रेन के नई दिल्ली और लखनऊ पहुंचने का समय

सूत्रों के मुताबिक 12585, 12586 नंबर वाली तेजस एक्सप्रेस हफ्ते में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को नहीं चलेगी। लखनऊ से सुबह 6:50 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार स्टेशन से दोपहर 3:50 बजे चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

हालांकि सुबह 4:55 पर लखनऊ से आनंद विहार के बीच डबल डेकर ट्रेन पहले से ही चल रही है लेकिन यह बरेली मुरादाबाद होते हुए दिल्ली आती है इसलिए रेलवे को उम्मीद है कि कम समय लेने की वजह से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में भी मुसाफिर रूचि लेंगे।

शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा किराया

इन तमाम सुविधाओं के लिए मुसाफिरों को अतिरिक्त किराया देना पड़ सकता है। फ़िलहाल तेजस एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के किराये से करीब 20 फीसदी ज़्यादा है। माना जा रहा है कि irctc जल्द ही किराये, खान-पान, रेलवे को चुकाने वाले हॉलेज चार्ज वगैरह के बीच संतुलन बनाते हुए इसका टेंडर जारी करेगा। जिस भी प्राइवेट पार्टी को ये ट्रेन सौंपी जाएगी वो रेलवे के रिज़र्वेशन सिस्टम पर टिकट बुक करवा सकेगा। ट्रेन में ड्राइवर और गार्ड भारतीय रेल का होगा जबकि टीटीई की जगह ट्रेन सुपरवाइजर मौजूद होगा जो कि प्राइवेट पार्टी का होगा।

दरहसल, रेलवे ने दो ट्रेनों के संचालन का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया था। अब रेलवे अपने इसी कदम पर आगे बढ़ रहा है। दूसरी ट्रेन का भी ऐलान जल्द किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत