न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई की दूरी होंगी 5 घंटे कम, ये रहा भारतीय रेलवे का 100 दिनों का प्लान

रेलवे अति व्यस्त दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट की रेलगाड़ियों का वक्त पांच घंटे तक कम करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए रेलवे अगले चार सालों में 14,000 करोड़ रुपये इनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च भी करेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jun 2019 12:09:17

दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई की दूरी होंगी 5 घंटे कम, ये रहा भारतीय रेलवे का 100 दिनों का प्लान

रेलवे अति व्यस्त दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट की रेलगाड़ियों का वक्त पांच घंटे तक कम करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए रेलवे अगले चार सालों में 14,000 करोड़ रुपये इनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च भी करेगा। दरहसल, नई सरकार बनने के बाद भारतीय रेलवे की ओर से अपने 100 दिनों के प्लान में जो 11 प्रस्ताव रखे गए हैं उनमें से दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों के रूट का रनिंग टाइम पांच घंटे तक कम करने का प्रस्ताव भी है। इनके लिए तत्काल प्रभाव से रेलवे काम करेगा और इस प्लान को 31 अगस्त तक लागू कर दिया जाएगा। यह 100 दिनों का प्लान सभी केंद्रीय मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव के बाद तैयार कर रहे हैं। रेलवे का यह प्लान भी इसी नए प्रस्ताव का हिस्सा है। नई दिल्ली-हावड़ा रूट की लंबाई 1,525 किमी है। वहीं नई दिल्ली- मुंबई रूट की लंबाई 1,483 किमी है। इन रूट को क्रमश 6,684 करोड़ रुपये और 6,806 करोड़ रुपये में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

भारतीय रेलवे के कुल यात्रियों में से 30% यात्री केवल इन दो रूट पर चलते हैं। जबकि रेलवे को आने वाले कुल किराए का 20% केवल इस रूट की रेलगाड़ियों से आता है।

रनिंग टाइम 12 घंटे और 10 घंटे घटाने का प्लान

अभी दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन को अपनी यात्रा पूरी करने में 17 घंटे और दिल्ली-मुंबई रूट की सबसे तेज ट्रेन को 15.5 घंटे लगते हैं। इन दोनों ही रूट पर भारतीय रेलवे का प्लान रेलगाड़ियों का रनिंग टाइम क्रमश: 12 घंटे और 10 घंटे घटाने का प्लान है। इस प्लान के अनुसार इन रूट पर रेलगाड़ियों की गति को 130 किमी/घंटे से बढ़ाकर 160 किमी/घंटे करने का प्रस्ताव है। रेलवे ने अपने प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी को भेज दिया है।

सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे पीयूष गोयल

रेलवे ने अपने 100 दिनों के प्लान में 10 अन्य लक्ष्य भी रखे हैं। इनमें से एक 'गिव इट अप' है। इसके जरिए रेलमंत्री पीयूष गोयल रेलवे टिकट पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। कई सारे सीनियर सिटिजन उनके आग्रह के बाद सब्सिडी छोड़ भी रहे हैं। सब्सिडी छोड़ने के लिए रेलवे एक प्रचार अभियान भी चलाएगा।

इस प्लान में शामिल होंगी प्राइवेट कंपनियां

इस 100 दिनों के प्लान में रेलवे ने यह भी प्रस्ताव रखा है जिसमें कई रूट डेवलप किए जाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को दिए जाने का प्रस्ताव था। इसके अलावा रेलवे में 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के डिजिटल कॉरिडोर को 700 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी तक ले जाया जाएगा। जिससे न सिर्फ कोहरे में ट्रेनों के संचालन में सुधार आएगा और उनकी सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि इससे उनकी गति में भी सुधार आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत