Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल में फिर बढ़ोतरी, कीमतों को थामने के लिए सरकार उठा सकती है यह कदम

केंद्र सरकार ने कीमतों को थामने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके तहत उत्पाद शुल्क घटाने की संभावना जताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 7:26:39

पेट्रोल-डीजल में फिर बढ़ोतरी, कीमतों को थामने के लिए सरकार उठा सकती है यह कदम

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.24 रुपये, जबकि डीजल में 2.15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे की वृद्धि के साथ 76.87 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 26 पैसे बढ़कर 68.08 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल और डीजल की ये अब तक की सर्वोच्च कीमतें हैं। केंद्र सरकार ने कीमतों को थामने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके तहत उत्पाद शुल्क घटाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि सरकार मौजूदा स्थिति को गंभीरता से ले रही है। अगले दो-चार दिनों में समाधान तलाशने के हरसंभव प्रयास होंगे। इसी क्रम में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वही यह कयास लगाए जा रहे है की सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती कर सकती है। इस वक्त पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क है। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार दूसरे उपायों पर भी विचार कर रही है। इसमें पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना और भाजपा शासित राज्यों से वैट के दाम घटाने के लिए कहना जैसे कदम शामिल हैं। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति लीटर की कमी हो सकती है। लेकिन यह फैसला जीएसटी परिषद ही कर सकती है।

राजस्व नुकसान का सता रहा डर

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को एक डॉलर का मूल्य 67.97 रुपये रहा। यह 16 महीने के निचले स्तर पर है। इससे भी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। केंद्र पेट्रोल पर 19.48 रुपये, जबकि डीजल पर 15.33 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलता है। पेट्रोल और डीजल पर एक रुपया उत्पाद शुल्क घटाने पर 13 हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 76.87 68.08
कोलकाता 79.53 70.63
मुंबई 84.70 72.48
चेन्नई 79.79 71.87

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology