Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चार दिन बंद रहेंगे बैंक इस तारीख से पहले निपटा ले सारें काम

29 मार्च को महावीर जयंती, 30 को गुड फ्राइडे, 31 मार्च को अंतिम शनिवार और 1 अप्रैल को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 9:04:58

चार दिन बंद रहेंगे बैंक इस तारीख से पहले निपटा ले सारें काम

बैंकों के लिए मार्च का महीना डेडलाइंस पूरा करने का होता है। इस वित्त वर्ष बैंककर्मियों के ऊपर जीएसटी से जुड़े कामकाज निपटाने का अतिरिक्त बोझ भी है। वही आम जनता के लिए बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए मार्च के अंतिम दिनों का इंतजार करना भारी पड़ सकता है। सबसे ज्यादा चुनोती कारोबारियों के लिए होने वाली है क्यूंकि मार्च के अंत में लगातार चार दिनों तक बैंकों की बंदी के रूप में भी पेश आ रही है। इन चार दिनों में यानि 29 मार्च से 1 अप्रैल तक बैंकों में न तो ड्राफ्ट बनेंगे और न चेक क्लियरेंस होगा।

बैंक बंद रहेंगे

29 मार्च को महावीर जयंती, 30 को गुड फ्राइडे, 31 मार्च को अंतिम शनिवार और 1 अप्रैल को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

28 मार्च से पहले ही निपटा ले

महीने के अंत में कई तरह के कर अनुपालन, लोन रिपेमेंट और बीमा प्रीमियम के लिए भी बैंकों से तरह-तरह के सर्टिफिकेट और एनओसी लेने होते हैं, ऐसे सभी काम कारोबारियों को 28 मार्च से पहले ही निपटा लेने होंगे। कई बैंकों अपने की कस्टमर्स को इस बारे में पहले से अवगत भी करा रहे हैं। अगला एक पखवाड़ा ट्रेड-इंडस्ट्री के लिए कारोबार और टैक्स कंप्लायंस से जुड़े के कामों की डेडलाइंस से भरा है। इससे कई तरह के बैंकिंग और विभागीय काम जल्द निपटाने की होड़ मच गई है। पहले ही जीएसटी से जुड़ी कई फाइलिंग लंबित चल रही हैं, ऊपर से इनकम टैक्स रिवीजन की डेडलाइन आ जाने से भी कारोबारियों में अफरातफरी मची है।

20 मार्च तक जीएसटी फाइलिंग

कारोबारियों को फरवरी के GSTR-3B, GSTR-5 और GSTR-5A की फाइलिंग 20 मार्च तक करनी है। इसके अलावा जुलाई से फरवरी का GSTR-6 भी भरना है। सबसे अहम डेडलाइन 31 मार्च तक TRAN-2 भरने की है, जिसे न तो दोबारा भरा जा सकता है और न ही इसे रिवाइज करने की अब और मोहलत मिलेगी। यह उन करोबारियों को भरना है, जिनके पास जीएसटी लागू होने से पहले का स्टॉक था और उस पर चुकाए टैक्स का बिल नहीं था। इसके अलावा जीएसटी लागू होने से पहले के गैर-पंजीकृत कारोबारियों को भी यह फॉर्म भरना है। पहले इसकी डेट 31 दिसंबर थी, लेकिन बड़ी मुश्किल से सरकार ने एक और मौका दिया है।

31 मार्च तक ही असेसमेंट ईयर 2016-17 और 2017-18 की इनकम टैक्स रिटर्न की लेट फाइलिंग हो सकती है। साथ ही रिटर्न रिवाइज करने के लिए भी अब कारोबारियों के पास 15 दिन का समय बचा है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कहना है कि उनके यहां दोनों ही तरह के करों के रिटर्न के लिए टैक्सपेयर्स की ओर से जबर्दस्त दबाव आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology