न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट हिमा दास के कोच पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल दिलाने वाली असम की स्टार एथलीट हिमा दास के कोच निपोन दास पर युवा एथलीट संग यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 7:46:21

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट हिमा दास के कोच पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल दिलाने वाली असम की स्टार एथलीट हिमा दास के कोच निपोन दास पर युवा एथलीट संग यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला एथलीट ने निपोन दास के खिलाफ 22 जून को बसिस्था पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करावाया था।
20 वर्षीय पीड़ित ने कोच पर दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप भी मढ़ा है। इस एथलीट को निपोन ने गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रेनिंग दी थी। पीड़ित ने बताया कि कोच निपोन दास ने उन्हें कहा था कि अगर इस मामले के बारे में उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। यह मामला उजागर होने के बाद निपोन दास ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि एथली झूठ बोल रही है। एथलीट ने उन पर इसलिए झूठा आरोप लगाया है क्योंकि वह उसे गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में असम की टीम में जगह नहीं दिला सके थे।

असम के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेक्रेटरी आशुतोष अग्निहोत्री ने भी कोच पर लगे इन आरोपों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'एथलीट ने निपोन दास पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जा रही है।' पीड़ित के मुताबिक कोच ने इस साल मई में उनके साथ दुष्कर्म किया था।

निपोन ने ऐथलीट को ट्रेनिंग देने की बात की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा कि एथलीट 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेती है और मुझ से प्रशिक्षण लेती थी। वह मुझे पर टीम में सिलेक्शन के लिए दबाव बनाती थी। मैं ऐसा नहीं कर सकता था, इसलिए उसने झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दायर कर दी।

indian athlete,hima das,coach,nipon das,sexual harassment

हिमा दास पर बायोपिक बनना चाहते हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 'गोल्ड' की कहानी आजादी के बाद देश को हॉकी में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले कोच तपन दास पर आधारित है। 'गोल्ड' में प्रमोशन में जुटे अक्षय ने महिला धावक और असम की रहने वाली 18 साल की हिमा दास पर बायोपिक बनाना की इच्छा जाहिर की है। हिमा ने हाल ही में आईएएएफ की अंडर-20 चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा था। वह आईएएएफ टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला धावक बनी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल