न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारी सेना सीरिया और पाकिस्‍तान जैसी नहीं, जो अपने ही लोगों पर टैंकों का इस्‍तेमाल करे: आर्मी चीफ बिपिन रावत

कश्‍मीर घाटी में बढ़ती हिंसक गतिविधियों और सेना के ऑपरेशन के बारे में द इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बताया कि आतंकियों के साथ होने वाले एनकाउंटरों से वह भी व्‍यथित होते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 12:27:35

हमारी सेना सीरिया और पाकिस्‍तान जैसी नहीं, जो अपने ही लोगों पर टैंकों का इस्‍तेमाल करे: आर्मी चीफ बिपिन रावत

कश्‍मीर घाटी में बढ़ती हिंसक गतिविधियों और सेना के ऑपरेशन के बारे में द इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बताया कि आतंकियों के साथ होने वाले एनकाउंटरों से वह भी व्‍यथित होते हैं। हमें इसमें कोई खुशी नहीं मिलती। लेकिन यदि आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो बदले में हम आपसे अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे। कश्‍मीरियों को यह बात समझनी चाहिए कि सुरक्षाबल इतने क्रूर नहीं हैं.. इसके लिए आप सीरिया और पाकिस्‍तान को देखिए। वे इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए टैंक और वायु शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं। हमारी सेनाएं उकसाए जाने के बावजूद यथासंभव प्रयास करती हैं कि आम लोगों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हो।''

कश्‍मीरी युवाओं के मसले पर उन्‍होंने बोला, ''मुझे मालूम है कि वे नाराज हैं लेकिन सुरक्षा बलों पर हमला करना और पत्‍थर फेंकना कोई तरीका नहीं है।'' पेश है जनरल रावत के इंटरव्‍यू से जुडी कुछ अहम बातें:

- यह चिंता की बात है कि कश्‍मीरी युवा बंदूक उठा रहे हैं, और जो लोग उनसे कह रहे हैं कि ये रास्‍ता उनको आजादी की तरफ ले जाता है। वो वास्‍तव में उनको भ्रमित कर रहे हैं। मैं कश्‍मीरी युवा से कहना चाहता हूं कि आजादी संभव नहीं है। ऐसा कभी नहीं होगा। आप बंदूक क्‍यों उठा रहे हैं? हम हमेशा उनसे लड़ते रहेंगे जो आजादी के ख्‍वाहिशमंद और पृथकतावादी हैं। आजादी जैसा कुछ कभी भी होने वाला नहीं है।

- हम इस बात को बहुत महत्‍व नहीं देते कि सेना के साथ एनकाउंटर में कितने आतंकी मारे गए हैं? ये संख्‍याएं इसलिए मेरे लिए मायने नहीं रखतीं क्‍योंकि ये चक्र लगातार चलता रहेगा। नए आतंकियों को भर्ती किया जाएगा। मैं जोर देकर केवल यह कहना चाहता हूं कि इन सबके जरिये कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। आप सेना से नहीं लड़ सकते।

- मैं यह समझ नहीं पाता कि लोग बड़ी संख्‍या में हमारे ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने क्‍यों आ जाते हैं? इसके लिए उनको कौन उकसाता है? यदि वे चाहते हैं कि आतंकियों को मारा नहीं जाए तो उन्‍हें उनके पास जाकर कहना चाहिए कि वे आत्‍मसमर्पण कर दें ताकि कोई भी मारा नहीं जाए। कोई ये क्‍यों नहीं कहता कि मैं उनको लेकर आता हूं। हम अपना ऑपरेशन रोक देंगे। हम लोगों को हमारा ऑपरेशन रोकने और आतंकियों को भाग जाने की अनुमति नहीं दे सकते। इन सबके विपरीत सुरक्षा बलों पर ही पत्‍थरबाजी कर लोग एक तरह से सुरक्षा बलों को अधिक आक्रामक होने के लिए उकसाते हैं।

- जून, 2016 तक सब शांतिपूर्ण रहा। उसके बाद एक एनकाउंटर (हिजबुल आतंकी बुरहान वानी) से हालात बदल गए। उसके चलते कुछ ही दिनों में सब चीजें बदल गईं। पूरा दक्षिण कश्‍मीर सड़कों पर उतर आया। हमारे ऊपर पत्‍थरबाजी होने लगी और हमारी पोस्‍ट पर हमले शुरू हो गए। उसी साल अक्‍टूबर-नवंबर तक मुझे ये संदेश मिलने लगे कि लोग कह रहे हैं कि आजादी अब दूर नहीं है। कुछ लोग उनसे कह रहे थे कि आजादी अब जल्‍दी मिलने वाली है। हमारे पोस्‍ट पर नियमित हमले होने लगे। हमारे लोगों पर पत्‍थरबाजी होने लगी। हमें परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में लाना पड़ा। हम इसको सहन नहीं कर सकते। हमें लोगों को यह बताने की जरूरत है कि आजादी जैसा कुछ भी नहीं होने वाला है। ये कोई पहला एनकाउंटर तो था नहीं। मैं अभी तक यह समझ की कोशिश कर रहा हूं कि लोगों में इतना गुस्‍सा कहां से आया। युवा पाकिस्‍तानी जाल में फंस गए। उनको लगातार हम पर हमले के लिए उकसाया जाता है।

- हम चाहते हैं कि राजनेता और राजनीतिक प्रतिनिधि खासकर दक्षिण कश्‍मीर के गांवों में जाकर वहां के लोगों से बात करें। लेकिन हमले की आशंका के कारण उनको वहां जाने से डर लगता है। एक बार शांति स्‍थापित होने के बाद यह संभव होगा और हमें भरोसा है कि लोगों को जब लगेगा कि ये सब बेफिजूल है तो वे दूसरी तरह से सोचना शुरू करेंगे।

- ऑपरेशन के दौरान आम लोगों के नुकसान के बारे में बोलते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में वह मिलिट्री ऑपरेशन को रोकने के लिए भी तैयार हैं लेकिन साथ ही जोड़ा, ''लेकिन इस बात की गारंटी कौन देगा कि हमारे जवानों और गाडि़यों पर हमला नहीं होगा? इस बात की गारंटी कौन देगा कि जब हमारे पुलिसकर्मी, जवान, राजनीतिक कार्यकर्ता छुट्टियों में घर जाएंगे तो उन पर हमले नहीं होंगे? उनको मारा नहीं जाएगा? छुट्टियों में गए हमारे निहत्‍थे जवानों पर हमला किया जाता है.. लेफ्टिनेंट उमर फयाज का केस याद कीजिए। हमने उनको शहीद करने वालों को मार गिराया लेकिन इसके लिए हमको अपने चार जवानों की शहादत देनी पड़ी।

- इस वक्‍त घाटी में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जो आतंकी सरेंडर करना चाहते हैं, वे हमसे कहते हैं कि प्‍लीज ये मत बोलिए कि हमने सरेंडर किया है। वे चाहते हैं कि ऐसा नहीं दिखना चा‍हिए कि उन्‍होंने सरेंडर किया। वे यह भी नहीं चाहते कि हम कहें कि उनको पकड़ा गया। वे चाहते हैं कि एनकाउंटर के दौरान वे घायल हो गए और इस कारण पकड़े गए। दरअसल उनमें भी भय है, वर्ना और क्‍या वजह हो सकती है?

- कश्‍मीर में कई युवा आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट(आईएस) के झंडे लहराते हैं। क्‍या आपको इसका मतलब भी पता है? क्‍या आप कश्‍मीर का तालिबानीकरण करना चाहते हैं? क्‍या उस तरह के समाज में रहना चाहते हैं? ये युवा लोग दरअसल इसका मतलब ही नहीं समझते..। कोई न कोई तो इनको उकसा ही रहा है।

- कश्‍मीर के लोगों को यह समझना चाहिए कि इन अवरोधों का असर विकास पर पड़ रहा है। पर्यटन पर इसका बेहद बुरा असर पड़ा है। हाउसबोट और गेस्‍टहाउस खाली पड़े हैं। वे लोग क्‍या खाएंगे जब कुछ कमाएंगे नहीं?''

- बहुत जल्‍दी कश्‍मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ने वाली एक ट्रेन शुरू होने वाली है। कल्‍पना कीजिए लोगों की जिंदगियों में इसका कितना बड़ा असर होगा। सोपोर में सेब उगाने वाले अपने माल को बिना किसी परेशानी के देश के किसी भी हिस्‍से में इसे भेज सकेंगे। लोगों को विकास की यह बात समझनी चाहिए और आभार प्रकट करना चाहिए क्‍योंकि ये दो-तरफा प्रकिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत