Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3सरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया का गणित बिगड़ा, जिन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल उनमें से तीन का खेलना तय था

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया पर संकट मंडरा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 7:21:07

3सरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया का गणित बिगड़ा, जिन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल उनमें से तीन का खेलना तय था

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया पर संकट मंडरा रहा है। टीम के पांच खिलाड़ियों उपकप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ओपनर शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और फास्ट बॉलर नवदीप सैनी पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आईसोलेट कर दिया गया है। उन पर इंडोर रेस्टोरेंट में खाना खाने का आरोप है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वे सिर्फ आउटडोर डाइनिंग कर सकते थे। इस घटना से 7 जनवरी को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट पर संकट मंडरा रहा है।

जिन खिलाड़ियों पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है इनमें से तीसरे टेस्ट में रोहित, ऋषभ और शुभमन का खेलना तय था। आरोप सही साबित हुए तो छह मेन खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया बचे हुए दो टेस्ट खेलेगी, क्योंकि विराट कोहली ने ब्रेक लिया है। शमी और उमेश चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा है कि इन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप की जांच की जा रही है। पांचों खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और सफर के दौरान बाकी भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अलग रहना होगा। ये खिलाड़ी ट्रेनिंग कर सकेंगे, लेकिन बाकी टीम से अलग।

मेन खिलाड़ियों की जगह कौन आएगा टीम में?

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन की जगह लोकेश राहुल को टीम में शामिल किया जा सकता है। वे मयंक के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे पर अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करेंगे। पांचवें नंबर पर हनुमा विहारी बैटिंग करते दिख सकते हैं। वहीं, विकेटकीपर पंत की जगह एकबार फिर से ऋद्धिमान साहा को मौका मिल सकता है। साहा पहले टेस्ट में टीम में शामिल थे। हालांकि, ज्यादा रन नहीं बनाने की वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद रविंद्र जडेजा और आर अश्विन बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजों में टी नटराजन को चोटिल उमेश यादव की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज टीम में होंगे।

पृथ्वी शॉ पहले से ही टीम में नहीं हैं। पहले टेस्ट के बाद खराब फॉर्म की वजह से दूसरे टेस्ट से उन्हें हटा दिया गया था। नवदीप सैनी दोनों टेस्ट में टीम में शामिल नहीं किए गए थे।

टीम इस प्रकार हो सकती है

मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, टी नटराजन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। यह हैं पूरा मामला?

शुक्रवार को नवलदीप सिंह नाम के क्रिकेट फैन ने मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में अपने फेवरिट इंडियन क्रिकेटर्स को देखा था। उसने उन्हें सिर्फ देखते रहने के लिए ही खाना ऑर्डर कर दिया। इसके बाद उसने खिलाड़ियों को बिना बताए उनका 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 7000 रुपए) का बिल भी पे किया। नवलदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी की फोटोज और वीडियो भी शेयर की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका