न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव, चीन ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कीं कैंसिल

भारत पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए चीन (China) ने बड़ा कदम उठाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 12:50:43

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव, चीन ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कीं कैंसिल

भारत पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए चीन (China) ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान (Pakistan) से आने वाली और पाकिस्तान (Pakistan) जाने वाली सभी फ्लाइट्स चीन ने कैंसिल (Flights Cancel) कर दी हैं। चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि तनाव की वजह से चीन ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले अपने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रीरूट किया है।

बता दें कि भारत के साथ तनाव के चलते पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र गुरुवार को बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान की रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के भीतर और बाहर की सभी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक उड़ानों को अगले नोटिस तक रद्द कर दिया गया। इस वजह से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच प्रमुख मार्ग बाधित हो गए हैं और दुनिया भर में हजारों यात्री फंस गए हैं।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) के मुताबिक मध्य पूर्व से आने वाली उड़ानें जो आमतौर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान-भारत की सीमा को पार करती हैं, उन्हें चीन जाने के लिए भारत, म्यांमार या मध्य एशिया के रास्ते चीन में प्रवेश करना होगा। नॉर्थ चाइना एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट ब्यूरो की ओर से ग्लोबल टाइम्स को भेजे गए एक बयान के मुताबिक, बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कनेक्टिंग फ्लाइट्स सहित बुधवार और गुरुवार को पाकिस्तान जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

ग्लोबल टाइम्स (Global Times) के मुताबिक शुक्रवार को भी ये उड़ाने अपने तय शेड्यूल के हिसाब से उड़ेंगी, ये नहीं कहा जा सकता। अखबार के मुताबिक पाकिस्तान में हर चीन के लिए हफ्ते 22 जहाज उड़ान भरते हैं, जिनमे दो एयर चाइना और बाकी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के जहाज हैं। पाकिस्तान की ओर से हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के बाद विदेशी एयरलाइंस के लिए चीन सकारात्मक उपाय कर रहा है। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने घरेलू उड़ान कंपनियों को सूचित करने और उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अस्थायी उड़ान योजनाओं को मंजूरी देने के लिए वायु सेना के साथ सहयोग करने के लिए एक आपातकालीन योजना शुरू की है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में उड़ानों में हाल के दिनों में बड़े बदलाव हुए हैं। सीएएसी ने यात्रियों से कहीं भी आने या जाने से पहले फ्लाइट की स्थिति पता करने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी