न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुषमा से मिलने के बाद ईरान के विदेश मंत्री का दावा - अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भी भारत हमसे खरीदता रहेगा कच्चा तेल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ से मुलाकात हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 8:25:31

सुषमा से मिलने के बाद ईरान के विदेश मंत्री का दावा - अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भी भारत हमसे खरीदता रहेगा कच्चा तेल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ से मुलाकात हुई। बैठक के बाद मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि भारत ईरान से तेल खरीदने और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर प्रतिबद्ध है। ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने वाले देशों को बैन करने की चेतावनी दी है।

अमेरिका चाहता है कि उसके सहयोगी देश चार नवंबर से ईरान से तेल खरीदना बंद कर दें। मई में ईरान के साथ परमाणु संधि से बाहर निकलने के बाद अमेरिका ने पेट्रोलियम उत्पादक देशों के समूह(ओपेक) के तीसरे बड़े उत्पादक ईरान पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। न्यूयॉर्क में यूएन की जनरल असेंबली मीटिंग के दौरान ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद ईरानी विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा, 'भारतीय विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया है कि ईरान से तेल खरीदने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने का मामले में भारत के इरादे स्पष्ट हैं।' बता दें कि चीन के बाद भारत ईरान से तेल खरीदने वाला दूसरा बड़ा ग्राहक है।

अमेरिका की ओर से प्रतिबंध की धमकियों के बीच ऐसी खबरें थी कि भारतीय कंपनियां नवंबर तक ईरान से तेल की आपूर्ति खत्म कर सकती हैं। वहीं, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने अभी तक नवंबर के लिए ईरानी कार्गो कंपनियों को ऑर्डर नहीं दिए हैं।

जरीफ ने कहा, 'जल्द ही भारत और ईरान चाबहार बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने पर काम करेंगे। चाबहार के जरिए भारत सीधे समुद्री मार्ग से ईरान और अफगानिस्तान से जुड़ जाएगा। क्योंकि अफगानिस्तान तक जाने के लिए भारत के पास कोई जमीनी मार्ग नहीं है, इसलिए यह मार्ग बेहद अहम है।'

तेल निर्यात को लेकर मूडीज की भारत को सलाह

- तेल निर्यात को लेकर मूडीज ने भारत को सलाह जारी की है। मूडीज ने कहा है कि भारत की रिफाइनरी कंपनियों को अगले माह के दौरान ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाना चाहिए या पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने गुरुवार को यह राय जाहिर की।

- मूडीज का कहना है कि भारत को कच्चे तेल के आयात के लिए पश्चिम एशिया के अन्य आपूर्तिकर्ताओं सऊदी अरब और इराक पर निर्भरता बढ़ानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले इसी सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान दोहराया कि ईरानी तेल निर्यात पर प्रतिबंध नवंबर से लागू होंगे। अमेरिका उन देशों के साथ काम कर रहा है जो ईरानी तेल का आयात कर रहे हैं जिससे ये देश ईरान से अपनी खरीद उल्लेखनीय रूप से घटा सकें। अप्रैल-अगस्त, 2018 के दौरान ईरान से निर्यात किए गए कुल कच्चे तेल में भारत की हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत रही है।

- मूडीज ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां या तो ईरान से कच्चे तेल का आयात उल्लेखनीय रूप से घटाएंगी या उसे पूरी तरह बंद कर करेंगी।’’ पश्चिम एशिया के अन्य कच्चे तेल के ग्रेड की तुलना में ईरानी कच्चा तेल दो से चार डॉलर प्रति बैरल की रियायत पर बेचा जाता है। ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी कच्चे तेल की आपूर्ति में ढुलाई लागत पर सब्सिडी भी देती है। साथ ही वह खरीदारों को भुगतान आगे करने की सुविधा भी देती है। भारत में ईरानी कच्चे तेल का आयात इंडियन आयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नायरा एनर्जी और मेंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स जैसी कंपनियां करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन